पंकज सिंह ने बच्चों के साथ किया ध्वजारोहण, इस अलग अंदाज में मनाया गणतंत्र दिवस

नोएडा : पंकज सिंह ने बच्चों के साथ किया ध्वजारोहण, इस अलग अंदाज में मनाया गणतंत्र दिवस

पंकज सिंह ने बच्चों के साथ किया ध्वजारोहण, इस अलग अंदाज में मनाया गणतंत्र दिवस

Social Media | पंकज सिंह ने बच्चों के साथ किया ध्वजारोहण

नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने गणतंत्र दिवस के मौके पर शहर के निवासियों के साथ इस राष्ट्रीय पर्व को मनाया है। इस दौरान उन्होंने नोएडा के छोटे बच्चों के साथ मिलकर ध्वजारोहण किया है। शहर के अलग-अलग सेक्टरों में जाकर उन्होंने लोगों से बातचीत की है। पंकज सिंह ने के नोएडा के पॉकेट-7, सेक्टर- 82 और नोएडा की सनशाइन हिलियोज सोसायटी सेक्टर-78 आदि सेक्टरों में ध्वजारोहण किया है। इन दौरान उन्होंने नोएडा की संघनात्मक दृष्टि से सभी शक्ति केंद्रों पर लोगों से बातचीत की है। वहां पर उन्होंने लोगों से उनकी समस्या के बारे में बातचीत की और  समाधान करने के लिए बोला है। 

पंकज सिंह ने हमारी टीम से बात करते हुए बताया कि भारत देश एक अच्छे गणतंत्र के रूप में आगे बढ़ रहा है। कोरोना महामारी के दौरान हमारे देश ने एक अहम जिम्मेदारी निभाई है। सिर्फ देश के लोगों को ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में भारत कोरोना वैक्सीन पहुंचा रहा है, जिसकी सराहना जितनी की जाये उतनी कम है। उन्होंने कहा कि मेरा दावा है कि आगे भी हमारा देश इसी तरीके से आगे बढ़ता रहेगा और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने नोएडा शहर को विश्व में एक ऐतिहासिक पहचान दी है। नोएडा फिल्म सिटी और जेवर एयरपोर्ट जिले के भविष्य बेहतर बनायेंगे।

इस दौरान उन्होंने गेझा गांव, सुपर एम ई जी, SK1, SK2, सेक्टर-93, विवेक विहार, पॉकेट-12, उद्योग विहार, सेक्टर-82, केंद्रीय विहार, सेक्टर-110 में लोगों से मुलाकात की है। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष राम मेहर कौशिक, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, गौतम शर्मा, राहुल शर्मा, नवाब चौधरी, प्रवेश चौहान, विपिन चौधरी, हर गोविंद मिश्रा, पवन सिन्हा, महेंद्र शर्मा, जितेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.