पंकज सिंह ने 5 करोड रुपए की लागत वाली विकास योजनाएं लोकार्पित कीं, जरुरतमंदों को कंबल भी बांटे

Noida : पंकज सिंह ने 5 करोड रुपए की लागत वाली विकास योजनाएं लोकार्पित कीं, जरुरतमंदों को कंबल भी बांटे

पंकज सिंह ने 5 करोड रुपए की लागत वाली विकास योजनाएं लोकार्पित कीं, जरुरतमंदों को कंबल भी बांटे

Tricity Today | पंकज सिंह ने 5 करोड रुपए की लागत वाली विकास योजनाएं लोकार्पित कीं

रविवार को नोएडा के विधायक और यूपी भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने नोएडा में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। नोएडा भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर ने बताया कि पंकज सिंह ने नोएडा के सेक्टर-34 सामुदायिक केंद्र में कंबल वितरण किया है। इस कार्यक्रम में क्षेत्र में रहने वाले करीब  200 जरूरतमंदों को विधायक ने कंबल दिए हैं। 



कार्यक्रम में करीब 5 करोड रुपए की लागत से बनाए जा रहे विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया है। जिसमें 1.25 करोड़ रुपये की लागत से बहलोलपुर-छिजारसी पुश्ता रोड से लेकर आश्रम होते हुए छट घाट तक बनाई गई सीसी रोड का लोकार्पण किया है। 1.55 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित छिजारसी-बहलोलपुर मुख्य मार्ग का लोकार्पण किया है। छिजारसी काॅलोनी और चोटपुर काॅलोनी में विधायक निधि के 31.6 लाख रुपये में निर्मित 5 नाली और खड़जों का लोकार्पण किया है। 36.44 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन 3 नाली और खड़ंजों का शिलान्यास किया है। पंकज सिंह ने बताया कि इन सड़कों की हालत बहुत जर्जर थी। स्थानीय लोग कई सालों से प्रयास कर रहे थे, लेकिन आज तक बन नहीं पायी थीं।"

इन क्षेत्रों के निवासियों ने विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया है। यहां आयोजित कार्यक्रम में पंकज सिंह ने स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैं क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा आपके साथ खड़ा हूं। विकास योजनाओं को और तेजी से आगे बढ़ाया है। क्षेत्रों में अन्य जर्जर सड़कों को भी शीघ्र बनाने की कोशिश की जायेगी।" इस दौरान बब्लू यादव, निर्मल सिंह, चन्दगीराम यादव, रवि यादव, डिम्पल आनन्द, लोकेश यादव, प्रमोद बहल, मुक्तानन्द शर्मा, धर्मेन्द्र चैहान, विपुल शर्मा, मनोज उपाध्याय, हरिकिशोर, राम गोपाल शर्मा, पन्ना यादव, आदेश यादव, राजेष शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में काॅलोनीवासी मौजूद थे।

इसके बाद सेक्टर-34 के सामुदायिक केंद्र में आर्थिक रूप से कमजोर और श्रमिक वर्ग के परिवारों को कंबल कपड़े बांटे गए हैं। यह कार्यक्रम महाराणा प्रताप मंडल में हुआ। जिसमें जिला महामंत्री उमेश त्यागी, डिंपल आनंद, जिला मंत्री एसपी चमोली, मनोज चौहान, मंडल अध्यक्ष गोपाल गौड़, महिला मोर्चा संयोजिका गीता चोपड़ा, बृजपाल चौहान, करतार सिंह, ओमपाल सिंह, पवन शर्मा, जूली सिंह, सुमन चौहान, केबी शर्मा, अनुराग वाजपेई, विनोद पारीक, प्रमोद शर्मा, अखिलेश पाल, सचिन अंबावत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.