श्रीकांत त्यागी भाजपा और उसकी पुलिस के सरंक्षण में फरार हुआ

पंखुड़ी पाठक का बड़ा आरोप : श्रीकांत त्यागी भाजपा और उसकी पुलिस के सरंक्षण में फरार हुआ

श्रीकांत त्यागी भाजपा और उसकी पुलिस के सरंक्षण में फरार हुआ

Tricity Today | प्रेस वार्ता

Noida News : नोएडा की ओमेक्स सोसायटी में महिला से अभद्रता करने वाला श्रीकांत भारतीय जनता पार्टी और उसकी पुलिस के सरंक्षण में फरार हुआ है, ये आरोप लगाते हुए नोएडा विधानसभा से कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक ने शनिवार की शाम नोएडा मीडिया क्लब में एक प्रेस वार्ता की। पंखुड़ी ने भाजपा पार जमकर निशाना साधा है। पंखुड़ी ने कहा, "नोएडा में ऐसी घटना पहली नहीं। भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं की गुंडई से लगातार यहां की ग्रुप हाउसिंग सोसायटी के लोग परेशान रहते हैं।" पंखुड़ी पाठक ने श्रीकांत शर्मा का नियुक्ति पत्र और कुछ तस्वीरों को साझा करते हुए कहा, "भाजपा अब श्रीकांत त्यागी से पल्ला झाड़ रही है। भाजपा में इसके क़द का अंदाज़ा लगा सकते हैं। इसके फोटो मुख्यमंत्री योगी जी से लेकर ओम बिड़ला और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के साथ हैं।" पंखुड़ी ने कहा कि 2019 में भी वीडियो वायरल हुआ, जिसमें ये अपने सरकारी गनर के साथ सोसायटी के लोगों को धमका रहा था। पंखुड़ी ने कहा कि उसकी अभद्रता की वीडियो वायरल होने के बाद यदि तुरन्त कार्यवाही की होती तो वह सलाखों के पीछे होता। उसका अब तक पकड़ा ना जाना भी इस बात का सबूत है कि कहीं ना कहीं अभी इसे भाजपा का संरक्षण प्राप्त है।

उन्होंने बताया कि महिलाओं की लड़ाई में प्रियंका गांधी और कांग्रेस उनके साथ हैं। प्रियंका गांधी ने महिलाओं की बहादुरी की प्रशंसा भी की है। इस दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट अनुमा आचार्य ने श्रीकांत पर हुई एफआईआर पर प्रश्न उठाते हुए कहा, "आईपीसी की धारा 499, 500, 503 और 506 जैसी धारायें ना लगाना ये साबित करता है कि पुलिस ने जानबूझकर ये किया है। जिससे उस भाजपाई गुंडे को जल्द जमानत मिल जाए। जिस सरकार में 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' का नारा दिया जाता है, वहां एक गुंडे को सरकार बचाने की कोशिश कर रही है।

प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर, अनिल यादव, पूर्व मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, रूबी सिंह, उदयवीर, अनुपम ओबेरोय, रवि माथुर, सोनू प्रधान, रिज़वान चौधरी, जितेंद्र आदि तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.