महिला पर हमला करने वाले भाजपा नेता को पंखुड़ी पाठक ने लिया आड़े हाथ, कहा- इनके डर से लोग पलायन करने को मजबूर

Noida News : महिला पर हमला करने वाले भाजपा नेता को पंखुड़ी पाठक ने लिया आड़े हाथ, कहा- इनके डर से लोग पलायन करने को मजबूर

महिला पर हमला करने वाले भाजपा नेता को पंखुड़ी पाठक ने लिया आड़े हाथ, कहा- इनके डर से लोग पलायन करने को मजबूर

Tricity Today | पंखुड़ी पाठक ने कसा तंज

Noida News : नोएडा की एक हाउसिंग सोसाइटी में महिला के साथ भारतीय जनता पार्टी के नेता श्रीकांत त्यागी ने अभद्रता की है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। नोएडा से लेकर लखनऊ तक यह वीडियो चर्चा का विषय बन चुका है। कांग्रेस नेता और नोएडा पूर्व प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक ने वीडियो जारी करके भाजपा पर तंज कसा है।

पंखुड़ी पाठक ने ट्विटर पर जारी किया वीडियो
कांग्रेस नेता पंखुड़ी पाठक ने कहा, “ट्विटर पर एक वीडियो साझा की है। जिसमें पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एक नेता जिस तरीके से महिला को धमका रहा है, यह दुखद है। ऐसी घटना पहले भी कई बार नोएडा में हो चुकी है। जहां बीजेपी नेता के पदाधिकारी और कार्यकर्ता लोगों के साथ बदसलूकी करते हैं, शहर के अनेकों सोसाइटी में बीजेपी के नेता स्थानीय लोगों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम देते हैं। इनके डर से लोग पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं।”

आगे उन्होंने कहा, “वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि भारतीय जनता पार्टी का नेता किस तरीके से महिला के साथ गुंडागर्दी कर रहा है। नोएडा कमिश्नर आलोक सिंह से अपील करती हूं कि आरोपी नेता के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। उसे किसी भी तरीके का संरक्षण ना दिया जाए।”

क्या है पूरा मामला
भारतीय जनता पार्टी के इस नेता का नाम श्रीकांत त्यागी है। इसने मोदीनगर विधानसभा चुनाव में टिकट मांगा था। हालांकि, इसको अपने व्यवहार और बदतमीजी के कारण टिकट नहीं मिला। इसी बदतमीजी के कारण भाजपा इस श्रीकांत त्यागी को महिलाओं के कार्यक्रम में नहीं बुलाती है। श्रीकांत त्यागी ने नोएडा के सेक्टर-93b में स्थित ग्रैंड ओमेक्स हाउसिंग सोसाइटी में अवैध तरीके से कब्जा किया हुआ है। इस कब्जा को हटाने के लिए सोसाइटी की महिला ने वहां पर पौधे लगाने शुरू कर दिए। जब इसकी जानकारी दबंग भाजपा नेता को हुई तो अपनी सत्ता की धमक में महिला के साथ बदतमीजी करने लगा। इतना ही नहीं श्रीकांत त्यागी ने खुलेआम महिला और उसके पति को बहुत ही गंदी गाली दी है। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.