डेंगू से लड़ाई में पंखुड़ी पाठक मैदान में, नोएडा में चलाया यह खास अभियान

नोएडा : डेंगू से लड़ाई में पंखुड़ी पाठक मैदान में, नोएडा में चलाया यह खास अभियान

डेंगू से लड़ाई में पंखुड़ी पाठक मैदान में, नोएडा में चलाया यह खास अभियान

Tricity Today | पंखुड़ी पाठक ने की अभियान की शुरुआत

Noida News : आज कांग्रेस (Congress) की राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट और वाइस चेयरपर्सन पंखुड़ी पाठक (Pankhuri Pathak) द्वारा नोएडा में एक खास अभियान चलाया जा रहा है। नोएडा में डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए झंडा दिखाकर फॉगिंग के वाहनों को रवाना किया है। 

10 साल में इस वर्ष सबसे ज्यादा केस
पंखुड़ी पाठक ने कहा, "नोएडा में डेंगू के केस काफी तेजी के साथ बढ़ रहा है। 10 साल में इस वर्ष सबसे ज्यादा केस सामने आए हैं। सरकार एक तरफ तो डेंगू के आंकड़े छुपा रही है और दूसरी तरफ डेंगू को रोकने का कोई सार्थक प्रयास नहीं कर रही है। इसके चलते नोएडा में कई लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। नोएडा वासियों की सुरक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी यह अभियान चला रही है।" 

भाजपा सरकार पर साधा निशाना
कांग्रेस नेता अनिल यादव ने कहा, "इस अभियान को सबसे पहले पुश्ता पार कॉलोनी क्षेत्र में चलाया जाएगी। क्योंकि वहां जलभराव की बड़ी समस्या है और इस क्षेत्र को इस सरकार ने पूरी तरफ नजरअंदाज कर रही है।" उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए आगे कहा, "इन कॉलोनियों में रहने वाले लोग भी इसी देश और शहर के निवासी हैं। फिर भी उनके साथ यह सरकार भेदभाव करती है और डेंगू के इस मुश्किल समय में भी उन्हें अपने हाल पर छोड़ दिया गया है। हम अभियान की शुरूआत पुश्ता पार क्षेत्र से कर रहे हैं।"

कांग्रेस हर गांव और सेक्टर तक पहुंचाएगी मदद
महानगर अध्यक्ष राम कुमार तंवर ने कहा, "एक बार फिर योगी सरकार जनता की सुरक्षा और स्वास्थ्य के मामले में विफल होती पाई गई है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी आगे आकर प्रदेशवासियों की सेवा कर रही है। जल्द इस अभियान को हर गांव और सेक्टर तक पहुंचाया जाएगा।"

यह नेता मौजूद रहे
इस मौके पर कांग्रेस नेता पवन शर्मा, जितेंद्र अंबावत, राम कुमार शर्मा, हरेंद्र शर्मा, उदयवीर यादव, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष अमित यादव, सेवा दल अध्यक्ष अनुपम ओबेरोय, अभिषेक जैन, रवि माथुर, गौरव और नरेश समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.