महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, पंखुड़ी बोली- महंगाई पर लगाम लगाए सरकार

Congress Protest : महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, पंखुड़ी बोली- महंगाई पर लगाम लगाए सरकार

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, पंखुड़ी बोली- महंगाई पर लगाम लगाए सरकार

Tricity Today | कांग्रेस कार्यकर्ता

New Delhi| Noida : शुक्रवार को दिल्ली में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने देशव्यापी प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के तरफ से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने मोर्चा संभाल। सुबह से ही कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय पर इकट्ठा होने लगे। भीड़ की संख्या को बढ़ता देख प्रशासन ने इलाके में 144 लागू कर दी गई है। इस दौरान नोएडा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

लोकतंत्र की हत्या : पंखुड़ी पाठक
नोएडा की पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी ने कहा कि सरकार महंगाई पर लगाम लगाने पर पूरी तरह विफल रही है, दूध दही जैसे पदार्थों पर भी GST लगा देना ये साबित करता है कि ये आम आदमी की नहीं बल्कि पूँजीपतियों की सरकार है। महंगाई और GST वृद्धि को लेकर हमारी नेता प्रियंका गांधी शांति पूर्ण तरीके से विरोध कर आम जन की समस्याओं को सरकार के सामने रखने का कार्य कर रही थी लेकिन मोदी सरकार ने पुलिस के दम पर जो इस आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया है, वह देश में हो रही लोकतंत्र की हत्या का जीता जागता सबूत है।

पंखुड़ी पाठक ने कहा, “देश की जनता देख रही है कि किस तरह से उनकी समस्याओं को उठाने पर प्रियंका गांधी को पुलिस द्वारा घसीटा जा रहा है और राहुल गांधी को हिरासत में लिया जा रहा है। इसका जवाब जनता आगामी चुनाव में देने का काम करेगी।

आम जनमानस आत्महत्या करने पर मजबूर : अध्यक्ष
नोएडा महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर ने कहा कि आज देश में जिस तरह से महंगाई बढ़ रही है। उसके कारण देश का किसान, गरीब, मजदूर और मध्यवर्गीय का परिवार अपने परिवार का लालन पालन करने में असमर्थ है। जिसके कारण आए दिन हजारों की संख्या में आम जनमानस आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहा है।

एक कार्यकर्ता रहे उपस्थित
नोएडा से प्रदर्शन में हिस्सा लेने पीसीसी सदस्य बबली नागर, पीसीसी सदस्य देवेन्द्र भाटी, पीसीसी फिरे सिंह नागर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता चरण सिंह यादव, पुरशोत्तम नागर, रिज़वान चौधरी, जितेंद्र चौधरी, हरेन्द्र शर्मा, सोनू प्रधान, कैप्टन हरलीन बाज़वा, एसकेएस राणा, रामकुमार शर्मा, आरके प्रथम, उदयवीर यादव,नवीन यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.