पंखुड़ी पाठक ने डीएम नोएडा को लिखा पत्र, ये चार अच्छे सुझाव दिए

नोएडा में कोरोना: पंखुड़ी पाठक ने डीएम नोएडा को लिखा पत्र, ये चार अच्छे सुझाव दिए

पंखुड़ी पाठक ने डीएम नोएडा को लिखा पत्र, ये चार अच्छे सुझाव दिए

Google Photo | पंखुड़ी पाठक

Coronavirus in Noida : कोरोना के कारण नोएडा शहर की निरंतर बदहाल स्थिति हो रही है। इन हालात को देखते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस की की प्रदेश उपाध्यक्ष (सोशल मीडिया) पंखुड़ी पाठक (Pankhuri Pathak Congress) ने गौतमबुद्धनगर के ज़िलाधिकारी (DM Noida) को एक पत्र लिखा है। उन्होंने बताया की विभिन्न सेक्टर के लोगों से वार्ता करने के बाद यह पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से डीएम सुहास एलवाई (Suhas LY IAS) को जानकारी दी है कि शहर के लोग क्या चाहते हैं। पंखुड़ी पाठक ने मुख्य रूप से चार जानकारी और सुझाव डीएम को लिखकर भेजे हैं।

पंखुड़ी पाठक ने डीएम को लिखा, ज़िला स्तर पर सभी अस्पतालों में बेड की स्तिथि सार्वजनिक की जाये। जिससे मरीज़ों को भर्ती होने के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े। अस्पतालों में बेड की कमी के चलते नए कोविड सेंटर बनाए जायें। जिससे कि सभी गम्भीर पीड़ितों को बेड मिल सके। साथ ही आइसोलेशन सेंटर भी बनाए जाएं। ऑक्सिजन , प्लाज़्मा और रेमडीसीवर जैसी आवश्यक दवाइयों के लिए अलग से हेल्पलाइन नम्बर जारी करके सप्लाई सुनिश्चित की जाए। जिससे की कालाबाज़ारी पर लगाम लगे और शीघ्र उपलब्धता बढ़ सके। सरकारी हेल्पलाइन नम्बर का संचालन 24 घण्टे सुनिश्चित हो। गंभीर मरीज़ों के लिए एक निर्धारित समय सीमा में इलाज़ मुहैया कराने की सुविधा हो।
       
पंखुड़ी पाठक ने कहा कि प्रशासन अगर उपरोक्त सुझावों को अमल में लाएगा तो निश्चित तौर पर ना केवल मृत्यु दर में कमी आएगी, बल्कि जो भय का माहौल लोगों में व्याप्त है, उससे भी निजात मिलेगी। आपको बता दें कि पिछले एक सप्ताह के दौरान गौतमबुद्ध नगर जिले में संक्रमण बहुत तेजी से बढ़ा है। जिसके कारण व्यवस्थाएं चरमरा रही हैं। हालात संभालने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग हालत संभालने में जुटे हैं। ऐसे में शहर के सामाजिक संगठन भी चिंतित हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.