पारस शुक्ला, शाहबुद्दीन, नीरज अवाना और जावेद खान जीते

यूथ कांग्रेस का चुनाव परिणाम घोषित : पारस शुक्ला, शाहबुद्दीन, नीरज अवाना और जावेद खान जीते

पारस शुक्ला, शाहबुद्दीन, नीरज अवाना और जावेद खान जीते

Tricity Today | यूथ कांग्रेस के जीते उम्मीदवार

Noida News : उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस (Youth Congress) का चुनाव सोमवार को संपन्न हो गया है। गौतमबुद्ध नगर से कई उम्मीदवार उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस के लिए चुनाव लड़ रहे थे। साथ ही जिला, महानगर और विधानसभा क्षेत्र यूथ कांग्रेस के परिणाम घोषित किए गए हैं। पश्चिम उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए पारस शुक्ला ने कामयाबी हासिल की है। उन्होंने सबसे ज्यादा 8,497 वोट हासिल किए हैं। पश्चिम उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव के लिए शाहबुद्दीन ने सबसे ज्यादा 2,931 वोट हासिल किए हैं। शाहबुद्दीन नोएडा महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं।

अध्यक्ष पारस शुक्ला और महासचिव शाहबुद्दीन
युवा कांग्रेस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को यूथ कांग्रेस का चुनाव परिणाम घोषित किया गया है। पश्चिम उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए पारस शुक्ला को सबसे ज्यादा 8,497 वोट मिले हैं। दूसरे स्थान पर दीपक शर्मा को 6,183 वोट मिले हैं। जबकि, कृष्ण प्रताप सिंह को 5,107 वोट मिले हैं और वह तीसरे स्थान पर रहे हैं। पश्चिम उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव पद पर शाहबुद्दीन ने कामयाबी हासिल की है। शहाबुद्दीन को सबसे ज्यादा 2,931 वोट मिले हैं। दूसरे स्थान पर अंकित लोहिया केवल 420 वोट हासिल कर पाए हैं।

नोएडा से नीरज, दादरी से जितेंद्र, जेवर से अन्नू अध्यक्ष निर्वाचित 
यूथ कांग्रेस की नोएडा विधानसभा सभा क्षेत्र इकाई में नीरज आवाना अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। नीरज को 2,488 मत मिले हैं। उपाध्यक्ष पद पर प्रेम पाल को 1,018 वोट मिले हैं। जितेंद्र चौधरी को उपाध्यक्ष के लिए 114 वोट मिले हैं। राम चन्द्र गुप्ता 53 वोट हासिल करके महासचिव चुने गए हैं। राजकुमार मोनू 7 वोट लेकर सचिव चुने गए हैं। दादरी विधानसभा क्षेत्र की युवा कांग्रेस इकाई का भी परिणाम घोषित किया गया है। जितेंद्र शर्मा को अध्यक्ष पद के लिए 382 वोट मिले हैं। बालकिशन भाटी को 186 वोट मिले और यह महासचिव नियुक्त किए गए हैं। दीपक राना को 35 वोट मिले और वह महासचिव चुने गए हैं। इसी तरह 39 वोट हासिल करके सतेन्द्र महासचिव निर्वाचित हुए हैं। ज़ेवर विधानसभा क्षेत्र युवा कांग्रेस का अध्यक्ष अन्नू को चुना गया है। अन्नू को 54 मत मिले हैं। आकाश केवल 2 वोट हासिल करके महासचिव चुन लिए गए।

गौतमबुद्ध नगर से जावेद खान
यूथ कांग्रेस की गौतमबुद्ध नगर जिला इकाई का अध्यक्ष जावेद खान को चुना गया है। जावेद ने 2,549 वोट हासिल किए हैं। मोहित भाटी को 1,707 वोट मिले और वह उपाध्यक्ष बनने में कामयाब हो गए। मोहित भाटी दादरी विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार रहे दीपक भाटी चोटीवाला के भाई हैं। कपिल भाटी 110 वोट पाकर उपाध्यक्ष और अविनाश बैसोया 19 वोट पाकर महासचिव पद पर कामयाब हुए हैं।

छह साल बाद हुए चुनाव
एडवोकेट दिनेश अवाना ने कहा, "पश्चिम उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के चुनाव में सभी पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाले पदाधिकारियों को बधाई देता हूं। पिछले लगभग 2 महीने से उत्तर प्रदेश के टीओ जोन में युवा कांग्रेस चुनाव की प्रक्रिया चल रही थी। यह चुनाव प्रदेश में लगभग 6 साल बाद हो रहे थे। जिसमें उत्तर प्रदेश के अंदर युवा कांग्रेस की राजनीति करने वाले सभी युवा मेहनत से लगे हुए थे।"

तीनों जोन के विजेताओं को बधाई
अन्तर्राष्ट्रीय शूटर और किसान कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित ने कहा, "पश्चिम जोन के उम्मीदवारों को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस ने चुनाव परिणाम घोषित किया है। तीनों जोन के प्रदेश से लेकर विधानसभा स्तर तक पहले उम्मीदवारों को मेरी तरफ से बहुत-बहुत बधाई। खासकर पश्चिम उत्तर प्रदेश में प्रदेश महासचिव स्तर पर सबसे अधिक वोट लेकर जीते शाहबुद्दीन और उनके संपूर्ण पैनल बधाई के पात्र हैं। पश्चिम उत्तर प्रदेश में अपने समस्त पूरे पैनल को जिताने के लिए रात-दिन मेहनत कर रहे थे।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.