गाजियाबाद और गुरुग्राम के अभिभावक संघ मिलकर लड़ेंगे, जंतर मंतर पर होगा स्कूलों की मनमानी का विरोध

गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद और गुरुग्राम के अभिभावक संघ मिलकर लड़ेंगे, जंतर मंतर पर होगा स्कूलों की मनमानी का विरोध

गाजियाबाद और गुरुग्राम के अभिभावक संघ मिलकर लड़ेंगे, जंतर मंतर पर होगा स्कूलों की मनमानी का विरोध

Tricity Today | गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद और गुरुग्राम के अभिभावक संघ मिलकर लड़ेंगे

गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, गुड़गांव और बाकी एनसीआर के अग्रणी अभिभावक संघ मिलकर संयुक्त रूप से निजी स्कूलों के खिलाफ लड़ेंगे। अभिभावक संघों का कहना है स्कूलों की बेतहाशा लूट और सरकार के उदासीन रवैये के खिलाफ 14 मार्च 2021 से जंतर मंतर दिल्ली पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें कई राज्यों के अभिभावक शामिल होंगे । 

गौतमबुद्ध नगर पेरेंट्स वेलफेयर सोसाइटी, गाजियाबाद और गुड़गांव पेरेंट्स एसोसिएशन समेत एनसीआर के कई अग्रणी अभिभावक संघों ने संयुक्त रूप से मिलकर आने वाले रविवार 14 मार्च 2021को 2 बजे से 5 बजे तक जंतर मंतर पर विशाल धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। जीपीडब्ल्यूएस के संस्थापक मनोज कटारिया ने बताया कि प्रदर्शन के लिए सीमित समय की ही अनुमति मिली है। सरकार के कानों तक अभिभावकों की पीड़ा पहुंचाने के लिए सभी अभिभावक संघों ने ठोस रणनीति बनाई है। जंतर मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कई राज्यों के अभिभावकों ने  सहमति दी है। मनोज कटारिया ने कहा, "हम सभी जानते हैं कि भारत के सभी राज्यों के अभिभावक अपने अभिभावक संघ के माध्यम से लगातार लॉकडाउन के समय में फीस माफी की मांग कर रहे हैं। ऑनलाइन क्लास के अनुसार जायज फीस निर्धारण की मांग कर रहे हैं। देश में आई कोरोना वैश्विक महामारी के कारण लगभग 11 महीने तक देश के निजी स्कूल बंद रहे। सरकार की तरफ से तीन महीने का सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया, लेकिन स्कूल बंद होने के बाद भी अभिभावकों से पूरी फीस वसूली गई।"

मनोज कटारिया ने कहा, "जिन अभिभावकों ने स्कूलों की मनमानी का विरोध किया, उनके बच्चों की परीक्षा रोकी गई और ऑनलाइन क्लास बन्द की गई। लेकिन किसी भी राज्य की सरकार ने किसी भी निजी स्कूल पर कोई केर्रवाई नहीं की। उल्टे निजी स्कूलों को खुला संरक्षण दिया गया। उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों की सरकार निजी स्कूलों के दबाव के चलते कार्यवाई करने में सक्षम दिखाई नहीं देती हैं। इसी को देखते हुए एनसीआर के अभिभावक संघों ने संयुक्त रूप से जंतर मंतर पर प्रदर्शन के माध्य्म से सरकार तक आवाज पहुंचाने की योजना बनाई है।" गौतमबुद्ध नगर वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक मनोज कटारिया, गाजियाबाद पेरेंट्स एसोशिएशन की अध्यक्षा सीमा त्यागी और गुड़गांव पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्य्क्ष प्रदीप रावत ने अभिभावकों से भारी संख्या में रविवार 14 मार्च 2021 को जंतर मंतर पहुंचने की अपील की है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.