नोएडा के किसानों को पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बुलाया, आठ बजे शुरू होगी हाईलेवल बैठक, आंदोलन थमा!

BIG BREAKING : नोएडा के किसानों को पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बुलाया, आठ बजे शुरू होगी हाईलेवल बैठक, आंदोलन थमा!

नोएडा के किसानों को पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बुलाया, आठ बजे शुरू होगी हाईलेवल बैठक, आंदोलन थमा!

Tricity Today | आठ बजे शुरू होगी हाईलेवल बैठक

Noida News : इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने किसानों से बातचीत की है। इसलिए कुछ समय के लिए किसानों ने आंदोलन को स्थगित कर दिया है। शाम रात 8:00 बजे पुलिस कमिश्नर ने किसानों को हाई लेवल मीटिंग के लिए बुलाया है। जिसमें किसान अपने मुद्दों को अधिकारियों के सामने रखेंगे। इस बैठक में तमाम अधिकारी मौजूद रहेंगे। बताया जा रहा है कि नोएडा प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और यमुना विकास प्राधिकरण के अधिकारी इस भी बैठक में शामिल हो सकते हैं।

राज्य सरकार से सुनवाई नहीं हुई तो केंद्र का लिया सहारा 
नोएडा और ग्रेटर नोएडा के किसान के बीच महापंचायत के बाद आज दिल्ली के लिए पैदल मार्च कर रहे थे। लेकिन नोएडा पुलिस ने उन्हें दलित प्रेरणा स्थल के पास रोक दिया है। किसान आगे जाना चाह रहे थे लेकिन उन्हें बीच में ही रोक लिया गया है। पुलिस प्रशासन उनके बीच वार्तालाप कर रही है और उन्हें रोकने का पूरा प्रयास कर रही है। वहीं दूसरी तरफ किसानों का कहना है कि वह अपनी मांगों को लेकर दिल्ली जाएंगे। क्योंकि करीब 1 महीने से नोएडा के किसान सांसद और विधायक के सामने अपनी मांगों को रख रहे थे लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही थी।

जिले में धारा 144 के साथ हाईअलर्ट जारी
अपनी मांगों को लेकर किसान हजारों की संख्या में इकट्ठा होकर दिल्ली संसद भवन की तरफ जाना चाहते हैं। इसके लिए काफी समय से प्लानिंग की जा रही थी। गांव-गांव में जनसंपर्क अभियान चला जा रहा था। जिसमें फैसला लिया गया कि गुरुवार 8 फरवरी 2024 को किसान इकट्ठा होकर दिल्ली जाएंगे। इस जानकारी के बाद पुलिस भी एक्टिव हो गई। इस समय नोएडा और ग्रेटर नोएडा में धारा 144 के साथ हाईअलर्ट भी जारी है। पुलिस का प्रयास था कि कोई भी किसान दिल्ली ना पहुंच पाए। इसके लिए अलग-अलग स्थान पर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इन किसानों में काफी महिलाओं की संख्या भी है, लेकिन किसान किसी के रुकने में नहीं आ रहे।

गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने की किसानों को रोकने की तैयारी
किसानों के संसद मार्च को स्थगित करवाने के लिए गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन और विकास प्राधिकरणों के अफसर किसान नेताओं से बातचीत कर रहे हैं। हालांकि, अब तक कोई हल नहीं निकला है। दूसरी तरफ, गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने किसानों के संसद मार्च को लेकर कमर कस ली है। पुलिस कमिश्नरेट के फील्ड और हेडक्वार्टर पर तैनात अफसरों को कानून व्यवस्था संभालने के लिए ड्यूटी में लगा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस किसान नेताओं को उनके घरों में नजरबन्द करेगी। किसानों को नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रोका जाएगा। उसके बाद गौतमबुद्ध नगर और दिल्ली की सीमाओं पर नाकाबंदी की जा रही है।

किसान को आंदोलन की जरूरत क्यों पड़ी 
किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ. रूपेश वर्मा ने महापंचायत ने बताया कि किसान बढ़ा हुआ मुआवजा, स्थानीय लोगों को रोजगार, 10 प्रतिशत प्लॉट और आबादी की समस्या के पूर्ण निपटारे की मांग कर रहे हैं। दोनों जगहों पर अब तक कोई भी स्थानीय नेता किसानों की समस्याएं सुनने नहीं पहुंचा है। किसान जनप्रतिनिधियों के साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारियों से भी नाराज हैं। वे भी उनकी मांगों को ऊपर तक नहीं पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने एनटीपीसी और नोएडा प्राधिकरण को काफी समय दे दिया है। लेकिन, अब तक हमारी मांगों को लेकर सिर्फ कागजी खानापूर्ति ही की जा रही है। इसलिए अब आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस आंदोलन में भारी संख्या में महिलाएं भी हिस्सा ले रहीं हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.