पीपल बाबा और भाजपा नेताओं ने की हरियाली क्रांति की शुरुआत, एक महीने तक चलेगा पौधारोपण कार्यक्रम

विश्व पर्यावरण दिवस : पीपल बाबा और भाजपा नेताओं ने की हरियाली क्रांति की शुरुआत, एक महीने तक चलेगा पौधारोपण कार्यक्रम

पीपल बाबा और भाजपा नेताओं ने की हरियाली क्रांति की शुरुआत, एक महीने तक चलेगा पौधारोपण कार्यक्रम

Tricity Today | हरियाली क्रांति की शुरुआत

Noida : विश्व पर्यावरण दिवस पर शनिवार को नोएडा सेक्टर-115 में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम Give Me Trees Trust के तत्वाधान में किया गया। इसका नेतृत्व पीपल बाबा ने किया है। कार्यक्रम के दौरान कोरोना नियमों का पूरा पालन किया गया। इसमें चुनिंदा लोग ही शामिल हुए। 

हरियाली क्रांति के तहत शनिवार को उदय उपवन सोरखा में आयोजित हुआ। इसमें सांसद भाजपा के जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने चीफ गेस्ट के तौर पर शिरकत की। इस दौरान पीपल बाबा, गिरिजा सिंह और पूजा कपिल मिश्रा ने बरगद व पीपल के पौधे लगाए। इसके जरिए उन्होंने वातावरण को शुद्ध करने का संदेश भी दिया। कार्यक्रम का आयोजन Give Me Trees Trust ने किया। 

पीपल बाबा ने कहा कि लोग अपने खेतों के किनारे या बंजर जमीनों में पेड़ लगाएं। ये पेड़ 20 से 25 साल में उनके लिए आर्थिक श्रोत का एक बड़ा जरिया बनेंगे। इसे कोरोना काल का फिक्स डिपोजिट भी कहा जा सकता है। पिछले साल 950 करोड़ से ज्यादा की नर्सरी बर्बाद हो गई थी, उनकी टीम ने गांव-गांव जाकर उनको पौधे बांटे हैं। 

पीपल बाबा का कहना है कि हमें अपने बेडरूम में रात को ऑक्सीजन देने वाले पौधे, ड्राइंग रूम में सजावटी पौधे, बालकनी में कम ऊंचाई के पौधे लगाने चाहिए। जबकि रेलिंग पर किचन गार्डनिंग करनी चाहिए। इससे हमें शुद्ध हवा मिलेगी। हमारे फेफड़े मजबूत रहेंगे और पूरा परिवार स्वस्थ रहेगा। अगर हर घर ऐसा करने का संकल्प लेकर हरियाली होम्स बनाने का काम पूरा कर लेता है। तो देश में स्वास्थ्य बजट को 70 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है। 

आपको बता दें कि पीपल बाबा के नेतृत्व वाली संस्था give me trees trust इस बार पर्यावरण माह (5 जून से 5 जुलाई तक) मना रही है। इस दौरान हरियाली होम्स विकसित करने के लिए भी ट्रेनिंग दी जा रही है। कोरोना काल में देश में आई ऑक्सीजन की समस्या के पूर्ण समाधान के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत लोगों को ट्रेनिंग और बीज और खाद देकर घर में ऑक्सीजन देने वाले पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए इच्छुक लोगों को उनकी टीम से संपर्क करना होगा।

मनोज गुप्ता ने कहा कि वह हरियाली क्रांति अभियान में पीपल बाबा के साथ कंधे से कंधे से मिलाकर चलेंगे और पार्टी का हर कार्यकर्ता उनके इस अभियान में सहयोग करेगा। इस मौके पर प्रभारी महिला मोर्चा गिरिजा सिंह, चेयरमैन उत्तर प्रदेश कौंसिल ऑफ़ एग्रीकल्चरल रिसर्च कैप्टन विकास गुप्ता और श्रुति त्यागी समेत काफी लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.