Noida News (आशुतोष राय) : नोएडा-एनसीआर में बुधवार सुबह से ही गर्मी का प्रकोप जारी हो गया है। गर्मी ने लोगों का हाल-बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक आज फिर गर्मी और लू के प्रकोप से लोग परेशान रहने वाले हैं। लू के कारण आने वाले दिनों में भी अलर्ट जारी रहने वाला है।
सड़कों पर पसर गया सन्नाटा
बुधवार को गर्मी और लू ने फिर लोगों को परेशान कर दिया है। लू के चलते लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस है। बुधवार को सिर्फ 2 प्रतिशत नमी देखने को मिली है। इस भीषण गर्मी के चलते मौसम विभाग (आईएमडी) बुधवार के लिए ऑरेंज और गुरुवार से सोमवार तक के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है। साथ ही सबको सावधान रहने की भी सलाह दी है।
कैसे रहेगा आने वाले दिनों का तापमान
मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
गुरुवार को आएगी तापमान में कमी
बतां दे की बुधवार के मुताबिक गुरुवार में करीब 2 डिग्री सेल्सियस कमी देखने को मिल सकती है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। गुरुवार को बादल छाए रहने की भी संभावना है। बारिश का कोई आसार नहीं है।