नोएडावासियों ने मांगी दुआएं, हनुमान चालीसा का किया पाठ

Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग का काउंटडाउन शुरू : नोएडावासियों ने मांगी दुआएं, हनुमान चालीसा का किया पाठ

नोएडावासियों ने मांगी दुआएं, हनुमान चालीसा का किया पाठ

Tricity Today | हनुमान चालीसा का पाठ किया।

Noida News : भारत का चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3) चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने के लिए तैयार है। 23 अगस्त की शाम 6.04 बजे ISRO इसकी सॉफ्ट लैंडिंग कराएगा। इस मिशन पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं। चंद्रयान-3 की सफलता के लिए देशभर में पूजा और प्रार्थनाओं का दौर शुरू चल रहा है। चंद्रयान-3 की सफलता के लिए नोएडा की सेक्टर-151 स्थित जेपी अमन सोसाइटी में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। एओए अध्यक्ष योगेश सिंह ने बताया कि सोसाइटी में प्रोजेक्टर लगाकर निवासियों को लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। चांद को देखने के लिए यूपी में पहली बार शाम को खुलेंगे स्कूल
यूपी में 23 अगस्त की शाम को एक घंटे के लिए स्कूल खोलने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश में यह पहली बार होगा, जब इस तरह के विशेष उद्देश्य के साथ स्कूल शाम को खोले जाएंगे। इस दौरान Chandrayaan-3 की लैंडिंग को स्कूल के बच्चे टीवी या यूट्यूब चैनल और डीडी नेशनल पर सीधा प्रसारण देख पाएंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय स्कूल एवं साक्षरता विभाग की ओर से मिले निर्देश के बाद योगी आदित्यनाथ सरकार ने इसके लिए स्कूलों को व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

23 अगस्त शाम को होगी लैंडिंग
भारत के चंद्रयान-3 पर पूरी दुनिया नजरें टिकी हुई हैं। 23 अगस्त की शाम 6.04 बजे चंद्रयान-3 चांद की धरती पर उतरेगा। लैंडर पूरी तरह से ऑटोमैटिक है, ये चांद की सतह पर पहले वह खुद जगह खोजेगा और फिर लैंड करेगा। भारत के चंद्रयान-3 की खास बात ये है कि ये चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा, जहां पर आज तक कोई देश नहीं जा पाया है। ऐसे में इसे लेकर देश-दुनिया की और भी ज्यादा उत्सुकता बढ़ी हुई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.