महेश शुक्ला ने करवाई श्रीराम की पूजा, कहा- आज का दिन कोई नहीं भूल सकता

दिवाली की तरह सजा नोएडा में पेमी का ऑफिस : महेश शुक्ला ने करवाई श्रीराम की पूजा, कहा- आज का दिन कोई नहीं भूल सकता

महेश शुक्ला ने करवाई श्रीराम की पूजा, कहा- आज का दिन कोई नहीं भूल सकता

Tricity Today | पेमी ऑफिस में हुई पूजा

Noida News : पेमी ने अयोध्या राम मंदिर के उद्घाटन के मौके पर शहर में खास कार्यक्रम का आयोजन करवाया। नोएडा के सेक्टर-62  स्थित लॉजिक्स साइबर पार्क में विशाल भंडारे का आयोजन करवाया। उससे पहले पेमी के दफ्तर में भगवान श्रीराम की पूजा करवाई गई। ऑफिस में इस तरीके से कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जैसे आज दीवाली हो।

"आज का दिन कोई नहीं भूल सकता"
इस सुनहरे मौके पर पेमी कंपनी के संस्थापक एवं सीईओ महेश शुक्ला ने बताया, "यह पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। आज के दिन का इंतजार काफी सालों से पूरा भारतवर्ष कर रहा था। आज का दिन इतिहास में लिखा जाएगा। 22 जनवरी 2024 का दिन भारत में पैदा होने वाला बच्चा कभी नहीं भूल सकता।"

"इन लोगों को कोटि-कोटि प्रणाम"
महेश शुक्ला ने आगे कहा, "यह केवल भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संभव था। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में देश का विकास हुआ है। यह इतना गौरवशाली पल है कि कोई शब्दों में बयां नहीं कर पाएगा। आज के दिन के लिए काफी लोगों ने अपनी जान की आहुति दी। उनके परिवार को मैं कोटि-कोटि प्रणाम करता हूं। इसके अलावा मैं दिल की गहराई से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी आभार व्यक्त करता हूं।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.