गौतमबुद्ध नगर के खिलाड़ियों ने बागपत में लहराया परचम, ग्रेटर नोएडा पहुंचने पर हुआ सम्मान

खेल : गौतमबुद्ध नगर के खिलाड़ियों ने बागपत में लहराया परचम, ग्रेटर नोएडा पहुंचने पर हुआ सम्मान

गौतमबुद्ध नगर के खिलाड़ियों ने बागपत में लहराया परचम, ग्रेटर नोएडा पहुंचने पर हुआ सम्मान

Tricity Today | गौतमबुद्ध नगर के खिलाड़ियों ने बागपत में लहराया परचम

बागपत में आयोजित 19वीं यूपी सीनियर जूनियर मैन एंड वूमेन चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ियों का मंगलवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह आयोजन मलकपुर स्टेडियम में किया गया। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रमुख रूप से 19वीं यूपी सीनियर एंड जूनियर मैन एंड वूमेन चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। यह चैंपियनशिप 11 से 14 फरवरी तक बागपत में आयोजित की गई थी। गौतमबुद्ध नगर की टीम ने सीनियर वर्ग में पदक प्राप्त किया है।

उन्होंने बताया कि सीनियर बालक वर्ग में नरेश 48 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक, पुनीत सैनी 52 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक, अपील नागर 56 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक, चेतन चौहान 60 किलोग्राम भार बर्ग में स्वर्ण पदक, राहुल भाटी 65 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक, प्रेम भाटी ने 75 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया है।

डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर ने बताया कि ऋषभ नगर ने 80 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक, निखिल भारद्वाज ने 85 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक, ललित कुमार ने 90 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक, चिंटू नागर ने प्लस कैटेगरी बमें स्वर्ण पदक हासिल किया है। इसके अलावा सीनियर बालिका वर्ग में पूजा विकल ने 45 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक, आयुषी भाटी ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक, मनीषा भाटी ने 52 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक, शिवम भाटी ने स्वर्ण पदक, मोहन ने स्वर्ण पदक, गिन्नी भाटी ने स्वर्ण पदक जीता है। चेतन चौहान ने स्वर्ण पदक और कृष ने स्वर्ण पदक जीता है। जबकि, जूनियर बॉयज सांसो में रोहन वर्मा ने 45 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक, प्रिंस ने 48 किलोग्राम में कांस्य पदक, प्रीत कुमार ने 80 किलोग्राम में स्वर्ण पदक, राघव ने 75 किलोग्राम में रजत पदक जीता है।

जूनियर बालिका में छवी शर्मा ने 45 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक, अनुष्का भाटी ने 48 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक, विष्णु नागर ने 52 किलोग्राम में कांस्य पदक, शिवानी कुमारी ने 7 किलोग्राम में स्वर्ण पदक जीता है। यूथ बॉयज में मोनू सेन ने 52 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक, लव कुमार ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक, जतिन भाटी ने 75 किलोग्राम में रजत पदक, शिवम नागर ने 70 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक, यश चौधरी ने 80 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता है। यूथ गर्ल्स कैटेगरी में सोनिका ने रजत पदक और साक्षी सिंह ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.