बृजेश राय हत्याकांड मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

Noida Breaking : बृजेश राय हत्याकांड मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

बृजेश राय हत्याकांड मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

Tricity Today | आरोपी रोहित

Noida News : नोएडा के गार्डन गैलरिया मॉल हत्याकांड में शामिल पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी मॉल के लॉस्ट लेमन बार के अंदर बाउंसर का काम करता था। बीते दिनों पुलिस ने बार में काम करने वाले हत्याकांड से जुड़े सात 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिनमें से दो आरोपी पुलिस द्वारा फरार बताए गए थे। ऐसे में अब पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दूसरे फरार आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस द्वारा बृजेश राय हत्याकांड में शामिल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले की काफी शक्ति के साथ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन द्वारा कोई भी लापरवाही नहीं बरती जा रही है। अब पुलिस ने इस हत्याकांड से जुड़े एक और आरोपी रोहित तंवर को गिरफ्तार कर लिया है। यह लॉस्ट लेमन बार के अंदर बाउंसर का काम करता था। यह आरोपी हत्याकांड के बाद से ही फरार था। पुलिस ने जिसे अब गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस अभी एक और फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

पुलिस का बयान 
एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि गार्डन गैलरिया मॉल हत्याकांड में शामिल एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमें रोहित तंवर को गिरफ्तार  किया है। आरोपी लॉस्ट लोमोन्स बार में बाउंसर की नौकरी करता है। फिलहाल हमने इन मामले में हामिल 8 आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है। अभी एक और आरोपी है जिस की पहचान की जा रही है। 

क्या है पूरा मामला
नोएडा की एक कंपनी में काम करने वाले बृजेश राय सोमवार (25 अप्रैल 2022) की रात अपने 6 सहकर्मियों के साथ गार्डन गैलरिया मॉल के 'लॉस्ट लेमन' रेस्टोरेंट बार में पार्टी करने गए थे। वहां पर किसी बार को लेकर इन लोगों का रेस्टोरेंट स्टाफ से विवाद हो गया। जिसमें बार के बाउंसरों ने सारे लोगों को बुरी तरह पीटा। बृजेश राय की इतनी ज्यादा पिटाई कर दी गई कि उनकी मौत हो गई। इसके बाद बार का स्टाफ फरार हो गया। बृजेश के दोस्त उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बृजेश राय करीब 4 महीने अपने परिवार के साथ नोएडा शिफ्ट हुए थे। वह शहर की अम्रपाली प्रिंसली एस्टेट हाउसिंग सोसाइटी में रह रहे थे। उनकी पत्नी डीपीएस नोएडा में टीचर हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.