गृह मंत्रालय से पुलिस कमिश्नर को मिला 'उत्कृष्ट सेवा पदक'

छा गई आईपीएस लक्ष्मी सिंह : गृह मंत्रालय से पुलिस कमिश्नर को मिला 'उत्कृष्ट सेवा पदक'

गृह मंत्रालय से पुलिस कमिश्नर को मिला 'उत्कृष्ट सेवा पदक'

Tricity Today | आईपीएस लक्ष्मी सिंह

Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को सराहनीय और उत्कृष्ठ सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस कर्मियों के लिए पुरस्कारों की घोषणा की है। लक्ष्मी सिंह को उत्कृष्ठ सेवा मेडल से सम्मानित किया जाएगा। लक्ष्मी सिंह ने बतौर पुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर में अपराधियों की कमर तोड़ी है। आईजीआरएस के ज़रिए आम आदमी की समस्याओं का समाधान करने में गौतमबुद्ध नगर पुलिस टॉप पर है। गौतमबुद्ध नगर में ड्रग्स माफिया पर ऐतिहासिक कार्रवाई की गई है। इन्हीं उपलब्धियों के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को सम्मानित किया गया है। जिले के लिए यह बहुत ही गौरव की बात है।

मिल चुके हैं कई बड़े सम्मान
लक्ष्मी सिंह को सराहनीय कार्यों के लिए कई बड़े सम्मान मिल चुके हैं। उन्हें 26 जनवरी 2016 को प्रेसिडेंट्स मेडल से नवाज़ा गया था। इसके बाद 15 अगस्त 2020 को पुलिस महानिदेशक की सिल्वर कमेंडेशन डिस्क, 15 अगस्त 2021 को गोल्ड डिस्क और सीएमओ मेडल दिया गया था। पिछले साल 15 अगस्त 2022 को लक्ष्मी सिंह को पुलिस महानिदेशक ने प्लैटिनम कमेंडेशन डिस्क देकर सम्मानित किया था। इस साल उन्हें गृह मन्त्रालय से उत्कृष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जाएगा।

2000 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं लक्ष्मी सिंह
लक्ष्मी सिंह 2000 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 1974 को हुआ था। उन्होंने गौतमबुद्ध नगर से पहले लखनऊ रेंज में इंस्पेक्टर जनरल के पद पर कार्य किया। ट्रेनिंग के दौरान हैदराबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अकैडमी में उन्हें सर्वश्रेष्ठ प्रोफेशनल का खिताब मिला था। जिस पर उनको प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने सम्मानित किया था। प्रधानमंत्री ने उनको सिल्वर बेसन और गृहमंत्री ने उनको पिस्टल बतौर अवार्ड दिए थे।

वेस्ट यूपी से पुराना नाता
आईपीएस लक्ष्मी सिंह अपने कार्यकाल के समय कई जिलों में सेवाएं दे चुकी हैं। लक्ष्मी इससे पहले वाराणसी, चित्रकूट, गोंडा, फर्रुखाबाद, बागपत और बुलंदशहर में बतौर एसपी और एसएसपी के रूप में कार्यरत रह चुकी हैं। उन्होंने माफियाओं और गैंगस्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। जिसकी वजह से वह चर्चाओं में रही हैं।

तेज तर्रार अफसरों में गिनती
लक्ष्मी सिंह की गिनती उत्तर प्रदेश पुलिस में तेज तर्रार अफसर के तौर पर होती है। वह नोएडा पुलिस कमिश्नर से पहले लखनऊ परिक्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक थीं। उन्हें वेस्ट यूपी में काम करने का अच्छा अनुभव है। मेरठ की डीआईजी रह चुकी हैं। खास बात यह है कि पहली बार गौतमबुद्ध नगर जिले की कमान किसी महिला आईपीएस के हाथों में हैं। उन्होंने अब तक गौतमबुद्ध नगर में शानदार कार्य किया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.