हर महिला को अपनी क्षमता पहचाननी जरूरी

एमिटी में बोली पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह : हर महिला को अपनी क्षमता पहचाननी जरूरी

हर महिला को अपनी क्षमता पहचाननी जरूरी

Tricity Today | एमिटी यूनिवर्सिटी में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह

  • - एमिटी विश्वविद्यालय में चल रहे इन्बुष ऐरा वर्ल्ड समिट - 2023 में अपनी-अपने प्रोफेशन की सफल महिलाओं ने व्यक्त किए विचार
  • - गौतमबुद्ध नगर की पहली महिला कमिश्नर आईपीएस लक्ष्मी सिंह ने कहा कि सफलता पाने के लिए महिलाओं को रोजाना कोशिश करने की जरूरत है
     
Noida News : एमिटी विश्वविद्यालय में चल रहे इन्बुष ऐरा वर्ल्ड समिट- 2023 के दूसरे दिन गुरूवार को महिलाओं को सफलता के टिप्स दिए गए। वुमेन एट वर्क प्लेस विषय पर हुए इस आयोजन में अपने अपने प्रोफेशन की सफल महिलाओं ने संदेश दिया कि आगे बढ़ने के लिए महिलाओं को किसी भी शॉर्ट-कट को अपनाने की जरूरत नहीं है। महिलाएं अपनी क्षमता को पहचानकर खुद अपने बल पर आगे बढ़ सकती हैं।

आईपीएस लक्ष्मी सिंह ने कहा
कार्यक्रम की शुरूआत गौतमबुद्ध नगर की पहली महिला कमिश्नर, आईपीएस लक्ष्मी सिंह ने की। उन्होंने कहा कि सफलता पाने के लिए महिलाओं को रोजाना कोशिश करने की जरूरत है। यदि महिलाएं अपने बड़े लक्ष्य को पूरा करना चाहती हैं तो, उन्हें रोजाना एक छोटा लक्ष्य बनाकर उसे पूरा करने की आदत डालनी चाहिए।

“महिलाओं के प्रति एक धारणा कायम”
इसके अलावा उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं को कभी भी अपने आप को किसी से कम नहीं समझना चाहिए। आज समाज में महिलाओं के प्रति एक धारणा कायम हो गई है। इस धारणा के तहत ही समाज में कुछ काम सिर्फ महिलाओं के लिए माने जाते हैं। महिलाओं को खुद आगे आकर समाज की इस धारणा को तोड़ने की जरूरत है। कार्यक्रम में शहनाज हुसैन ग्रुप की एमडी शहनाज हुसैन भी मौजूद रहीं।

बड़ा लक्ष्य हासिल करने के बीच तमाम बाधाएं आएंगी : लक्ष्मी सिंह
उन्होंने कहा कि इस दुनिया में ऐसा कोई नहीं हैं, जो महिलाओं को उनके सपने पूरे करने से रोक सकता है। बड़ा लक्ष्य हासिल करने के बीच तमाम बाधाएं आएंगी। इसलिए महिलाओं को खुद अपने सपने पूरे करने के लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहाकि हर महिला को वह करना चाहिए जो उसे पसंद हो। दोनो अतिथियों ने युवाओं के प्रश्नों के उत्तर भी दिए।

इस लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में एमिटी आर्ट फाउंडेषन की चेयर पर्सन डॉ.दिव्या चौहान व ग्रुप वॉयस चांस्लर डॉ गुरून्द्र सिंह भी मौजूद रहें। उन्होंने आए हुए अतिथियों का सभी से परिचय कराया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.