पुलिस ने नारी प्रगति फाउंडेशन के साथ मिलकर किया महिलाओं को जागरूक, कहा- किसी से डरने की जरूरत नहीं

Noida News : पुलिस ने नारी प्रगति फाउंडेशन के साथ मिलकर किया महिलाओं को जागरूक, कहा- किसी से डरने की जरूरत नहीं

पुलिस ने नारी प्रगति फाउंडेशन के साथ मिलकर किया महिलाओं को जागरूक, कहा- किसी से डरने की जरूरत नहीं

Tricity Today | पुलिस ने महिलाओं को जागरूक किया

Noida News : डीसीपी महिला सुरक्षा डॉक्टर मीनाक्षी कात्यान और एसीपी साइबर महिला सुरक्षा वर्णिका सिंह द्वारा नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन के सहयोग से नवरत्न ज्ञानपीठ में महिला सुरक्षा महिला सम्मान के कार्यक्रम के दौरान लगभग 50 बालिकाओं महिलाओं को वूमेन पावर लाइन-1090, डायल-112 आदि हेल्पलाइन नंबर और साइबर क्राइम से बचाव की जानकारी देकर जागरूक किया।

पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए कर रही काम 
उत्तर प्रदेश में महिलाओं के लिए सुरक्षा संबंधित हर थाने में हेल्प डेस्क होने से बहुत मदद मिल रही है और महिलाएं स्वयं को ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रही है, लेकिन फिर भी कुछ महिलाओं में अभी भी भय और सुरक्षा संबंधित जानकारी का अभाव है। जिसके लिए महिला सुरक्षा महिला सम्मान जागरुकता कार्यक्रम का अयोजन किया गया है। जिससे वह अपनी समस्याओं को पुलिस अधिकारियों के सामने रखकर समाधान करा सकें।

अनजान व्यक्ति से आएं लिंक पर क्लिक ना करें
सस्था की मीडिया प्रभारी अलका वर्मा ने बताया कि एसीपी वर्निका मैडम ने महिलाओं को समीप के थाने की जानकारी देते हुए कोई भी शिकायत थाने में लिखवाने और कोई भी अनहोनी घटना पर मेडिकल कराने के लिए समझाया और मोबाइल पर किसी भी अनजान व्यक्ति से आएं लिंक को ना खोलने की सलाह दी इसके साथ बालिकाओं को सोशल मीडिया का प्रयोग सावधानी पूर्वक करने और शिक्षा पर ज्यादा ध्यान देने के लिए समझाया। एसीपी वर्निका मैडम ने नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन को उनके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की है।

कार्यक्रम में इन लोगों ने लिया हिस्सा
नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन की सस्थापक मीनाक्षी त्यागी, वनीता सोपोरी, निशु गुप्ता ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अलका वर्मा, प्रतिमा तिवारी, नीरू भान एवम वॉलंटियर्स मोना, निभा और आराधना का आभार व्यक्त किया। जागरूकता कार्यशाला के आयोजन में विशेष सहयोग करने के लिए नवरत्न ज्ञान पीठ के संस्थापक अशोक श्रीवास्तव संयोजक रमाकांत, समाजसेवी विक्रम सेठी का तहे दिल से आभार प्रकट किया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.