सड़क मार्ग से ग्रेटर नोएडा पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 60 किलोमीटर सफर से ट्रैफिक रुका 

UP International Trade Show : सड़क मार्ग से ग्रेटर नोएडा पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 60 किलोमीटर सफर से ट्रैफिक रुका 

सड़क मार्ग से ग्रेटर नोएडा पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 60 किलोमीटर सफर से ट्रैफिक रुका 

Google Image | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Noida News : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ग्रेटर नोएडा में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) का उद्घाटन किया। इसके लिए वह राष्ट्रपति भवन से ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट तक सड़क मार्ग से पहुंचीं। उद्घाटन के बाद वह फिर सड़क मार्ग से ही नई दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। इस दौरान उन्होंने जिले में लगभग 55 किलोमीटर का सफर किया। वहीं, इस आयोजन में शामिल होने और राष्ट्रपति की आगवानी करने सीएम योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से पहुंचे।

जिले में दो घंटे रहीं राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नोएडा में 3:20 बजे प्रवेश किया। उनके एंट्री करने से पहले ट्रैफिक पुलिस ने करीब 10 मिनट तक डीएनडी और नोएडा एक्सप्रेसवे को बंद कर दिया था। उस दौरान नोएडा से ग्रेटर नोएडा आम लोगों को नहीं जाने दिया गया। इससे कई रास्तों पर जाम की स्थिति बन गई। हालांकि, ग्रेटर नोएडा से नोएडा आने वाला मार्ग चालू रहा। राष्ट्रपति एक्सपो मार्ट में करीब चार बजे पहुंची। जहां कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद वापस सड़क मार्ग से दिल्ली लौट गईं। आने और जाने के दौरान नोएडा एक्सप्रेसवे के आसपास वाले मार्ग को बंद रखा गया। उनका काफिला 5 किलोमीटर की दूरी पर पहुंचने के बाद पीछे रोका गया ट्रैफिक शुरु किया गया। इस कारण नोएडा से दिल्ली से जुड़े बॉर्डर पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
सीएम योगी ने श्री गणेश की मूर्ति भेंटकर राष्ट्रपति का किया स्वागत
सीएम योगी दोपहर में ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए थे। उन्होंने ट्रेड शो में कार्ट पर बैठकर स्टॉल देखे। उनके साथ प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को श्री गणेश की मूर्ति भेंटकर उनका स्वागत किया। ये व्यापार मेला 21 से 25 सितंबर 5 दिनों तक चलेगा। इसमें दो हजार से अधिक उत्पादक और 300 ब्रांड भाग ले रहे हैं। आम लोगों को यहां 22 से 25 सितंबर तक फ्री में एंट्री दी जाएगी। बता दें इस ट्रेड शो में आटोमोबाइल जगत की 32 कंपनियां भी शामिल होंगी। वे यहां अपनी गाड़ियों का डेमो देंगी।
ट्रेड शो में 70 देशों की सहभागिता
लगभग दो हजार एक्जीबिटरों के रजिस्ट्रेशन, 70 देशों की सहभागिता भी इस इंटरनेशनल ट्रेड शो में शामिल है। इस ट्रेड शो के जरिए हम नए भारत के एक नए उत्तर प्रदेश को प्रदर्शित कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के पास अच्छे कनेक्टिविटी हाइवे, एक्सप्रेस हाइवे, वॉटरवे, एयरवेज के रूप में यह नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है। देश का सबसे बड़ा श्रम बाजार ही नहीं, बल्कि इसके अंदर सबसे बड़ा उपभोक्ता बाजार भी मौजूद है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.