पति निक जोनस और बेटी मालती संग तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

प्रियंका चोपड़ा ने नोएडा में मनाई होली : पति निक जोनस और बेटी मालती संग तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

पति निक जोनस और बेटी मालती संग तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

Google Image | प्रियंका चोपड़ा ने नोएडा में निक जोनस और मालती संग मनाई होली

Noida News : मशहूर फिल्म स्टार प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के साथ नोएडा में होली मनाई है। परिवार के रंगारंग जश्न की तस्वीरें और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा बड़ी उत्साह के साथ होली मनाती दिखाई दे रही है। तस्वीरों में मन्नारा चोपड़ा भी नजर आ रही है। 

पति और परिवार के साथ होली के जश्न में डूबी प्रियंका की फोटो वायरल 
इंस्टाग्राम पर एक फैन पेज ने प्रियंका की होली वाली तस्वीरों और क्लिप पोस्ट की है। जिसमें प्रियंका की प्यारी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस समेत परिवार के अन्य लोग शामिल हैं। एक तस्वीर में प्रियंका के द्वारा मालती को अपनी बाहों में पकड़े हुए देखा गया, जबकि मालती अपनी मम्मी प्रियंका की गोद में बैठकर कैमरे की तरफ देखते हुए पोज दे रही है। वहीं, निक उनके बराबर में खड़े दिखाई दे रहे हैं। परिवार और दोस्तों के साथ यादगार पलों को कैद करते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही। एक वीडियो में प्रियंका नजर आईं, जिसमें वह अपने पति निक को ढोल की थाप पर नाचने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। सफेद चूड़ीदार में प्रियंका और सफेद कुर्ता पायजामा में निक एक साथ-बहुत खूबसूरत लग रहे थे। 

परिवार संग रंगों का त्योहार
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत में है। वह हर साल होली अपने पति निक जोनस के साथ मनाती है। इस बार भी भारत में रहते हुए प्रियंका चोपड़ा ने परिवार संग वक्त बिताने का एक भी मौका नहीं छोड़ा। होली पर भी वह मुंबई से नोएडा आ गईं और उन्होंने अपने पूरे परिवार के साथ रंगों का त्योहार मनाया। उनके साथ-साथ निक जोनस भी ससुरालवालों के साथ जश्न में चूर दिखे। वहीं, मन्नारा चोपड़ा के चेहरे पर भी एक्साइटमेंट देखने लायक रही।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.