नोएडा कांग्रेसियों से मिली प्रियंका गांधी, जिलाध्यक्ष के बारे में कही बड़ी बात

मुलाकात : नोएडा कांग्रेसियों से मिली प्रियंका गांधी, जिलाध्यक्ष के बारे में कही बड़ी बात

नोएडा कांग्रेसियों से मिली प्रियंका गांधी, जिलाध्यक्ष के बारे में कही बड़ी बात

Tricity Today | नोएडा के कार्यकर्ताओं से मिली प्रियंका गांधी

Noida : नोएडा महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर के नेतृत्व में नोएडा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी से दिल्ली में मुलाकात की। कई घंटों तक प्रियंका गांधी ने नोएडा के कार्यकर्ताओं से वार्तालाप की। बता दें लगातार कांग्रेस के कार्यकर्ता दिल्ली में धरना प्रदर्शन करने के लिए जा रहे हैं।

नोएडा कांग्रेस को हमने मजबूत अध्यक्ष दिया : प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर का हौसला अफजाई करते हुए कहा की नोएडा कांग्रेस को हमने मजबूत अध्यक्ष दिया है। जिसकी मेहनत दिल्ली में भी देखने को मिल रही है। ऐसे नोजवान कार्यकर्ताओं की मेहनत के बदौलत हम जल्द सत्ता में आकर देश की सेवा करेंगे।

पार्टी के लिए लगातार जारी रहेगी मेहनत : अध्यक्ष
इस अवसर पर रामकुमार तंवर ने भी प्रियंका का आभार व्यक्त किया। उन्हें आश्वासन दिया की हम नोएडा कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता और नेता पार्टी के लिए इसी तरह मेहनत करते रहेंगे। चाहे हमें कितनी बार भी जेल जाना पड़े। 

यह लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर पीसीसी सदस्य फिरे सिंह नागर, महानगर उपाध्यक्ष रिज़वान चौधरी, उपाध्यक्ष हरेन्द्र शर्मा, महासचिव सोनू खारी, महासचिव जितेन्द्र चौधरी, संजीव गुर्जर, विकाश कुमार, अभिषेक नागर, सचिन तंवर आदि कार्यकर्ता मोजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.