मोहाली बम ब्लास्ट मामले में पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नोएडा से 2 आरोपी दबोचे

BIG BREAKING : मोहाली बम ब्लास्ट मामले में पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नोएडा से 2 आरोपी दबोचे

मोहाली बम ब्लास्ट मामले में पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नोएडा से 2 आरोपी दबोचे

Tricity Today | NOIDA BREAKING

Noida News : इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। बीते 6 मई 2022 को पंजाब के मोहाली में एक बम ब्लास्ट हुआ था। इस मामले में पंजाब पुलिस ने नोएडा में बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को पंजाब पुलिस नोएडा पहुंची और दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। यह दोनों आरोपी नोएडा के सेक्टर-10 से पकड़े किए गए हैं। पंजाब पुलिस ने नोएडा पुलिस से मदद मांगी थी और नोएडा पुलिस के साथ मिलकर मोहाली ब्लास्ट में 2 लोगों को हिरासत किया। पंजाब पुलिस को आशंका है कि यह दोनों लोग वारदात को अंजाम देने के बाद नोएडा के सेक्टर-10 में छिप गए थे। जिसके बाद आज शनिवार को पंजाब पुलिस ने नोएडा में पहुंचकर इन दोनों आरोपियों को धर दबोचा है। अब इन दोनों आरोपियों को पंजाब पुलिस अपने राज्य में लेकर गई है।

पंजाब की स्पेशल टीम ने यूपी पुलिस से संपर्क किया
नोएडा के एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि शनिवार को पंजाब पुलिस नोएडा पहुंची। इसकी जानकारी पंजाब पुलिस की स्पेशल टीम ने उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टीम को दी गई थी। पंजाब पुलिस ने नोएडा के सेक्टर-10 में स्थित झुग्गियों से दो आरोपियों को हिरासत में लिया है और पूछताछ के लिए अपने राज्य में लेकर गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.