राधा रानी का धूमधाम से मनाया जन्म उत्सव, दूर-दराज पहुंचे श्रद्धालु

Iskcon Temple Noida : राधा रानी का धूमधाम से मनाया जन्म उत्सव, दूर-दराज पहुंचे श्रद्धालु

राधा रानी का धूमधाम से मनाया जन्म उत्सव, दूर-दराज पहुंचे श्रद्धालु

Tricity Today | राधा रानी का धूमधाम से मनाया जन्म उत्सव

Noida News : भगवान श्रीकृष्ण की नित्य संगिनी और आह्लादिनी शक्ति राधारानी का जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाया गया। प्रात 4:30 बजे से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लग गया। मुख्य उत्सव दोपहर 11 बजे प्रारम्भ हुआ। जिसमें भजन, कीर्तन, भगवान का अभिषेक और सभी के लिए प्रसादम की व्यवस्था रही। इसके लिए युगल जोड़ी की नई पोशाक तैयार की गई थी। राधा गोविन्द देव का पञ्च गव्य (दूध, दही, घी शहद, फलों के रस एवं पुष्प) से सुन्दर अभिषेक किया गया।

मंदिर को फूलों से सजाया
पूरे मंदिर को फूलों से सजाया गया था। अपने प्रवचन में अतुल कृष्ण प्रभु ने राधा रानी के इस पृथ्वी पर अवतरण की कथा सुनाई। हमारे जीवन में राधा रानी के चरणों का आश्रय लेने के महत्व पर चर्चा की। भगवान को देशी और विदेशी व्यंजनों सहित 108 भोग अर्पित किए गए। दोपहर 1 बजे सभी को प्रसादम वितरित किया गया। इस उत्सव में लगभग पांच लोग सम्मिलित हुए।

राधा अष्मी का महत्व
हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को राधा अष्टमी का व्रत रखा जाता है। माना जाता है कि इस दिन राधा रानी का जन्म हुआ था। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार राधा अष्टमी के दिन राधा की भगवान कृष्ण के साथ उपासना करने से सभी कष्ट दूर होते हैं। इस व्रत को करने से राधा रानी के साथ-साथ भगवान श्री कृष्ण भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की विधिवत पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती ही है साथ ही वैवाहिक जीवन में भी प्रेम बना रहता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.