आज भी जारी रह सकता है एनसीआर में बारिश का दौर, जानिए कैसा रहेगा अगले कुछ दिनों  का मौसम

नोएडा में बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन : आज भी जारी रह सकता है एनसीआर में बारिश का दौर, जानिए कैसा रहेगा अगले कुछ दिनों का मौसम

आज भी जारी रह सकता है एनसीआर में बारिश का दौर, जानिए कैसा रहेगा अगले कुछ दिनों  का मौसम

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Noida News : नोएडा सहित दिल्ली एनसीआर में मौसम में बदलाव की संभावना को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। शनिवार सुबह से ही हल्के बादल और धुंध के कारण दृश्यता में कमी देखी गई। दोपहर बाद में कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं के संपर्क में आने से 12 जनवरी को भी दिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश और गरज-चमक हो सकती है। इसके अलावा, कोहरे की स्थिति को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। सुबह और शाम के समय घना कोहरा बनने की संभावना है। वहीं शनिवार को शाम को हुई झमाझमा बारिश ने नोएडा में तापमान में गिरावट की। लोगों को अपने अपने घरों में कैद होने पर मजबूर कर दिया। नोएडा में रविवार सुबह अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया है।

आज भी हो सकती  बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 12 जनवरी को दिल्ली एनसीआर में बारिश का दौर जारी रह सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तरी भारत के कई इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है। इन दो दिनों में सुबह और शाम के वक्त कोहरे की स्थिति रह सकती है। इसके साथ ही, ठंड भी बढ़ने की संभावना है। दिन में हल्के बादल हो सकते हैं।  वहीं 13 और 14 जनवरी तक कोहरे और धुंध का असर बना रह सकता है, जिससे ठंड का प्रभाव भी अधिक हो सकता है।

इस अगले सप्ताह कोहरे की स्थिति बनी रहने का अनुमान
दिल्ली एनसीआर में आगामी 16 और 17 जनवरी तक सुबह के समय धुंध और मध्यम कोहरा रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, ठंड की स्थिति अगले सप्ताह तक बनी रह सकती है और तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। अधिकतम तापमान 18 से 19 डिग्री के आसपास रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक गिर सकता है। इस दौरान सुबह और शाम के वक्त घना कोहरा बन सकता है। जिससे दृश्यता में कमी हो सकती है। 15 जनवरी को भी कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

Copyright © 2024 - 2025 Tricity. All Rights Reserved.