राजस्थान कल्याण परिषद ने किया विशेष कार्यक्रम का आयोजन, 10वीं और 12वीं के छात्रों को स्वर्ण पदक देकर किया सम्मानित

Gandhi Jayanti 2021 : राजस्थान कल्याण परिषद ने किया विशेष कार्यक्रम का आयोजन, 10वीं और 12वीं के छात्रों को स्वर्ण पदक देकर किया सम्मानित

राजस्थान कल्याण परिषद ने किया विशेष कार्यक्रम का आयोजन, 10वीं और 12वीं के छात्रों को स्वर्ण पदक देकर किया सम्मानित

Tricity Today | मरुधरा बाल प्रतिभा सम्मान समारोह

Noida News : राजस्थान कल्याण परिषद ने गांधी जयंती और लाल बहादुर शात्री जयंती पर मरुधरा बाल प्रतिभा सम्मान समारोह और मरुधरा स्मारिका लोकार्पण का कार्यक्रम किया। यह कार्यक्रम IFA सैक्टर-62 के ऑडिटोरियम में हुआ। कार्यक्रम में संस्था के बच्चों द्वारा गांधी जयंती और लाल बहादुर शात्री के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सुंदर संस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। 

छात्रों को स्वर्ण पदक देकर किया सम्मानित
इस समारोह में मुख्य अतिथि संसदीय कार्य मंत्री एवं सांस्कृतिक मंत्री भारत सरकार अर्जुन मेघवाल उपस्थित रहे। अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष केसी गुप्ता ने की और कार्यक्रम का संयोजन जीवन जैन द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने 10वीं और 12वीं कक्षा के सर्वोत्तम अंक लाने वाले बच्चों को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया। उसके बाद संस्था की मरुधरा स्मारिका का विमोचन भी किया। संस्था के अध्यक्ष केसी गुप्ता ने बताया कि 10वीं कक्षा में सर्वोच्च अंक लाने के लिए समीक्षा जैन और 12वीं कक्षा में सर्वोच्च अंक लाने के लिए तनीषा चांडक को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अन्य कक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्र और छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। 

पानी बचाव का मंत्र दिया
उन्होंने बताया कि सर्वोच्च अंक लाने वाले बच्चों को स्वर्ण पदक एडवोकेट ओपी बंसल द्वारा दिये जाते हैं। संस्था के महासचिव जुगलकिशोर भारती ने बताया कि संस्था की जो स्मारिका निकाली गई। उसमें संस्था के सदस्यों की सम्पूर्ण जानकारी के अलावा राजस्थान के वीरों की गाथा भी लिखी गई है। मुख्य अतिथि अर्जुन मेघवाल ने बच्चों से संवाद स्थापित करते हुए बताया और पानी को बचाने का मंत्र भी दिया। 

शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा को सही रखने का तरीका बताया
उन्होंने बताया कि राजस्थान में बुजर्गों से सीखा है कि सुबह के लिए एक लौटा पानी, नहाने के लिए एक बाल्टी पानी और पीने के लिए एक घड़ा पानी पर्याप्त है। आज हर जगह पानी की बर्बादी हो रही है। हमें आगे आनेवाली पीढ़ी के लिए इसको बचाना है और वो तभी संभव है जब आज के नोजवान पानी की कीमत को समझें। उन्होंने बच्चों को जीवन के चार आयामों शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा को सही ढंग से बताया है।

 शॉल और पुष्प गुच्छ देकर किया सम्मानित
संस्था के संस्थापक सदस्य केएल बैद द्वारा राजस्थान कल्याण परिषद के लिए भवन बनाने के लिए भूमि आंबटन के लिए मांग रखी। हर संभव प्रयास कर आंबटित कराने का आश्वासन भी दिया। संस्था के संस्थापक सदस्यों और पूर्व अध्यक्षों द्वारा अर्जुन मेघवाल का शॉल और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। अरविंद बैद ने आगे कहा कि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह में चार चांद लगा गए। मंत्रीजी की सहजता और सादगी सबका मन मोह लेती है। उन्होंने आए हुए सभी अतिथियों और सदस्यों का धन्यवाद किया। 

यह लोग म,मौजूद रहे
इस कार्यक्रम में आरपी सोनी, फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, मनोज अग्रवाल, पवन शर्मा, ओपी बंसल, अनिल अग्रवाल, विजय सोनी, अंजनी सरार्फ, दिनेश माहेश्वरी, महेंद्र शाह, अरविंद सोनी, जीसी माहेश्वरी, अनिल जैन, एनके मालपानी, प्रदीप बजाज, आर के पुरोहित, ओपी पारीक, एमपी पुरोहित, राजीव गुप्ता, प्रकास ईनाणी, राम रतन शर्मा, दिनेश चांडक, विक्रम अग्रवाल, पारुल माहेश्वरी, अनुराधा बैद, सरिता गुप्ता, निशि अग्रवाल, सीमा अग्रवाल और रंजना सोनी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.