हेल्थ डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी मिलते ही गांवों और सेक्टरों में पहुंचे राजीव त्यागी, खड़े होकर नालियां साफ करवाईं

नोएडा : हेल्थ डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी मिलते ही गांवों और सेक्टरों में पहुंचे राजीव त्यागी, खड़े होकर नालियां साफ करवाईं

हेल्थ डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी मिलते ही गांवों और सेक्टरों में पहुंचे राजीव त्यागी, खड़े होकर नालियां साफ करवाईं

Tricity Today | गिझौड गांव में खड़े होकर नाली सफाई करवाते हुए नोएडा के प्रधान महाप्रबंधक राजीव त्यागी।

Noida News : नोएडा अथॉरिटी के प्रधान महाप्रबंधक राजीव त्यागी आज सुबह 8 बजे से शहर की गलियों और सड़कों में हैं। प्राधिकरण के हेल्थ डिपार्टमेंट का पूरा अमला उनके साथ है। दरअसल, नोएडा की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु महेश्वरी ने गुरुवार को ही हेल्थ डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी राजीव त्यागी को सौंपी है। शहर में सफाई, नालों की सिल्ट सड़कों पर पड़े होने और बरसात से पहले नालियों की सफाई होने की शिकायत लोग कर रहे थे। त्यागी ने शुक्रवार की सुबह सफाई अभियान छेड़ दिया है। उन्होंने गांवों और सेक्टरों में दौरा किया है। अफसरों और कर्मचारियों को नियमित सफाई करने का आदेश दिया है।

गांवों में खड़े होकर नालियां साफ करवाईं
राजीव त्यागी मातहत अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों को लेकर सुबह करीब आठ बजे चौड़ा रघुनाथपुर गांव पहुंचे। उन्होंने गांव की भीतरी गलियों में जाकर दौरा किया। सफाई का जायजा लिया। प्रधान महाप्रबंधक ने खड़े होकर नालियां साफ करवाई हैं। इसके बाद राजीव त्यागी टीम लेकर गिझौड गांव गए। वहां सीवर और नाली सफाई देखी। दोनों गांवों में सफाई संतोषजनक मिली है लेकिन उन्होंने कहा कि और बेहतर मैनेजमेंट के साथ स्थिति में सुधार करने की गुंजाइश है। इसके बाद शहर के सेक्टर-61 का दौरा किया है। सड़कों के किनारे पड़ा कूड़ा साफ करवाया है। राजीव ने जिम्मेदार अधिकारियों से कहा कि सड़कों के किनारे कूड़ा नहीं होना चाहिए। कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
Photo Caption : सेक्टर-61 में मौके पर खड़े होकर नोएडा के प्रधान महाप्रबंधक राजीव त्यागी ने नाली साफ करवाई।

शहर की सफाई के मामले में उदाहरण बनाना लक्ष्य : राजीव त्यागी
राजीव त्यागी ने कहा, "हमारी मुख्य कार्यपालक अधिकारी शहर में स्वच्छता अभियान को लेकर बेहद गम्भीर हैं। हम सबका लक्ष्य नोएडा को सफाई के मामले में राष्ट्रीय उदाहरण बनाना है। आज गांवों और सेक्टरों में सफाई व्यवस्था देखी गई है। जिम्मेदार एजेंसियों और हेल्थ डिपार्टमेंट के अफसर साथ गए थे। सफाई व्यवस्था को और बेहतर किया जाएगा। सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने वालों पर कार्रवाई होगी। शहर के जिस गांव या सेक्टर में सफाई इंतजाम में गड़बड़ी मिली, वहां के ठेकेदारों और विभागीय अफसरों पर एक्शन होगा।"

ग्रामीणों, सेक्टर वासियों और व्यापारियों से लिया फीडबैक
राजीव त्यागी ने चौड़ा रघुनाथपुर, गिझौड गांवों और सेक्टर-61 के बाद वीडीएस मार्केट सेक्टर-51 का भी दौरा किया है। प्रधान महाप्रबंधक ने ग्रामीणों, सेक्टर वासियों और व्यापारियों से सफाई व्यवस्था पर फीडबैक लिया है। राजीव ने कहा, "लोगों से पूछा है कि सफाई कर्मचारी आते हैं या नहीं आते हैं। नियमित सफाई हो रही है या नहीं हो रही है। स्थानीय निवासियों और कारोबारियों ने फीडबैक दिया है। उस पर अमल किया जाएगा। मैंने लोगों से कहा है कि कोई समस्या, जानकारी या सुझाव हो तो तत्काल बताएं।" आपको बता दें कि गुरुवार को सीईओ रितु महेश्वरी ने राजीव त्यागी को हेल्थ डिपार्टमेंट के अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। अभी तक सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर एससी मिश्रा यह काम देख रहे थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.