राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने नोएडा में महिला मोर्चा की बैठक, कहा- इस बार फिर लिखेंगे इतिहास

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने नोएडा में महिला मोर्चा की बैठक, कहा- इस बार फिर लिखेंगे इतिहास

राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने नोएडा में महिला मोर्चा की बैठक, कहा- इस बार फिर लिखेंगे इतिहास

Tricity Today | जिला महिला मोर्चा की कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया

Noida : नोएडा के महाराजा अग्रसेन भवन सेक्टर 33 में जिला महिला मोर्चा की कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में महिला कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ने हिस्सा लिया। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद गीता शाक्य उपस्थित रही। आगामी यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई।

भाजपा की राज्यसभा सांसद एवं यूपी भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य का सोमवार को नोएडा में आगमन हुआ। जहां महिला मोर्चा बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने महिला मोर्चा की कार्यकारिणी बैठक ली। 

भाजपा नेता गीता शाक्य कहा कि महिलाओं ने वीरांगनाओं की तरह युद्ध लड़ने से लेकर जौहर तक एक गौरवशाली इतिहास लिखा है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से लेकर हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक सभी बहनों का सम्मान के लिए आगे आए हैं और विभिन्न नीतियों एवम रीतियों से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासरत हैं। 

तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता 
महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने कार्यकर्ताओं से कहा कि विधानसभा चुनाव अब दूर नहीं है। इसलिए हमें अभी से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। इस बार भी प्रदेश में फिर से भाजपा का पचम लहराना है। इसके लिए अभी से तैयारी में सभी कार्यकर्ता जुट जाएं। जनता तक प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 'जनकल्याणीकारी योजाएं' जिन्हें वो आमजन के लिए चला रहे हैं। उसके बारे में जनता को विस्तार से जानकारी दी जाए ताकि वो भी हम से जुड़ सके और सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सकें।

इस कार्यकारिणी बैठक में प्रदेश मंत्री नूतन शर्मा, जिला अध्यक्ष शारदा चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष गिरजा सिंह, प्रभारी रचना जैन, मीडिया प्रभारी अनुराधा अहूजा, डिंपल आनंद, पुष्पा भट्ट, दीपाली दीक्षित, छाया राय, भारती नेगी, मधु मेहरा, शिवानी शरद, भारती नौटियाल, आशा यादव, सुनीता शुक्ला, राजश्री गुप्ता, वंदना शर्मा, आरती जैन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.