नोएडा के ब्रांड एम्बेसडर बने प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार, शहर में स्वच्छता अभियान की पहचान होंगे

BREAKING NEWS : नोएडा के ब्रांड एम्बेसडर बने प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार, शहर में स्वच्छता अभियान की पहचान होंगे

नोएडा के ब्रांड एम्बेसडर बने प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार, शहर में स्वच्छता अभियान की पहचान होंगे

Tricity Today | प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार

Swachh Sarvekshan 2021 : स्टैचू ऑफ यूनिटी (Statue of Unity) के नाम से प्रसिद्ध सरदार बल्लभ भाई पटेल (Sardar Vallabh Bhai Patel) की सबसे ऊंची प्रतिमा बनाने वाले मूर्तिकार राम वन्माली सुतार (Ram V Sutar) को नोएडा शहर का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है। शनिवार को यह जानकारी नोएडा अथॉरिटी (Noida Authority) की मुख्य कार्यपालक अधिकारी ऋतु महेश्वरी (Ritu Maheshwari IAS) ने दी है। मूर्तिकार राम सुतार शहर के स्वच्छता अभियान का प्रतीक होंगे। आम नागरिक को जागरूक करने वाले अभियान में शिरकत करेंगे।

आपको बता दें कि नोएडा शहर ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत शनिवार को बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मध्यम दर्जे के शहरों में नोएडा को नंबर वन रैंकिंग दी गई है। इसके अलावा 10 लाख तक की जनसंख्या वाले शहरों में नोएडा चौथे पायदान पर आया है। उत्तर प्रदेश में नोएडा को सबसे साफ शहर घोषित किया गया है। शनिवार को यह अवार्ड नोएडा अथॉरिटी की मुख्य कार्यपालक अधिकारी ऋतु महेश्वरी को केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सौंपा है। ऋतु माहेश्वरी ने बताया स्वच्छता सर्वेक्षण में अच्छी रैंकिंग हासिल करने वाले शहरों को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करना होता है। इसके लिए नोएडा अथॉरिटी ने प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार को शहर का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।

देश-विदेश में लगी हैं राम सुतार की बनाई मूर्तियां
करीब 50 वर्षों से राम सुतार बतौर मूर्तिकार काम कर रहे हैं। वह पहले भारत सरकार के लिए भी काम कर चुके हैं। राम सुतार को चंबल नदी पर बने बांध की आईकॉनिक प्रतिमा बनाने के लिए पहली बार प्रसिद्धि मिली थी। इसके बाद राम सुतार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की कई माइलस्टोन प्रतिमाएं बनाईं। इनमें से एक प्रतिमा भारतीय संसद के परिसर में भी लगी हुई है। जिसमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ध्यान मग्न मुद्रा में बैठे हुए हैं। हाल फिलहाल के वर्षों में राम सुतार को सर्वाधिक लोकप्रियता स्टैचू ऑफ यूनिटी के लिए मिली है। यह दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमाओं में से एक है। गुजरात के नर्मदा बांध के पास नदी के डेल्टा में एक द्वीप पर बनाई गई है।

96 वर्ष के राम सुतार को मिल चुके बड़े सम्मान
दिग्गज मूर्तिकार राम सुतार का जन्म महाराष्ट्र राज्य के धुले जिले में एक छोटे से गांव गोंडुर में हुआ था। विश्वकर्मा परिवार में 19 फरवरी 1925 को जन्मे राम सुतार अब करीब 96 वर्ष के बुजुर्ग हैं। इसके बावजूद वह निरंतर काम करते हैं। पिछले दिनों उनकी बनाई गई एक मूर्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश यात्रा के दौरान भेंट की थी।राम सुतार को 1999 में भारत सरकार से पद्म श्री और बाद में 2016 में पद्म भूषण से सुशोभित किया था। अक्टूबर 2018 में सुतार को सांस्कृतिक सद्भाव के लिए टैगोर पुरस्कार मिला। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने राष्ट्रीय शिल्पी अवार्ड से भी सम्मानित किया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.