पीएम मोदी ने शेयर किया अयोध्या जी का वीडियो

रामलला प्राण प्रतिष्ठा दोपहर 12:30 बजे : पीएम मोदी ने शेयर किया अयोध्या जी का वीडियो

पीएम मोदी ने शेयर किया अयोध्या जी का वीडियो

Tricity Today | रामलला प्राण प्रतिष्ठा दोपहर 12:30 बजे

Noida/Ayodhya News : सदियों बाद आज देशवासियों के लिए वो शुभ दिन आया है, जब हम सबके आराध्य श्रीराम लला की नवनिर्मित भव्य मंदिर के गर्भ गृह में प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12:30 बजे से प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुरू होगा। इससे पहले पीएम मोदी करीब साढ़े 10 बजे महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पहुंचे। फिर हेलिकॉप्टर से राम जन्मभूमि परिसर उतरे। इस दौरान उन्होंने हेलिकॉप्टर से अयोध्या धाम का वीडियो भी बनाया।
Image
अयोध्या में 4 घंटे से ज्यादा रूकेंगे पीएम मोदी
PM दोपहर 12:05 बजे से 12:55 बजे तक प्राण प्रतिष्ठा समारोह के विधि-विधानों को पूरा करेंगे। इसके बाद 1 बजे सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर करीब 2:15 बजे वे श्रीराम जन्मभूमि परिसर स्थित कुबेर टीला पर शिव मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। करीब 4 घंटे 35 मिनट के कार्यक्रम के बाद दोपहर 3 बजे वे दिल्ली लौट जाएंगे।
Imageरामायण से जुड़े मंदिरों के किए दर्शन
प्रधानमंत्री ने श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले 11 दिन का अनुष्ठान किया। इस दौरान उन्होंने उपवास, जप और गोपूजन किया। वे 11 दिन तक फर्श पर सोए और सिर्फ नारियल पानी, फल खाकर रहे। मोदी इस दौरान रामायण से जुड़े 4 राज्यों के 7 मंदिरों में दर्शन-पूजन भी किए। इनमें नासिक (महाराष्ट्र) का कालाराम मंदिर, लेपाक्षी (आंध्र प्रदेश) का वीरभद्र मंदिर, केरल का गुरुवायूर मंदिर और त्रिप्रयार श्रीराम मंदिर, तमिलनाडु के अरुलमिगु रामानाथस्वामी मंदिर, रामेश्वरम, रंगानाथस्वामी मंदिर, श्रीरंगम त्रिची, कोदंडारामस्वामी मंदिर, धनुषकोडि शामिल हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.