चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिया जाए

आरएलडी ने की बड़ी मांग : चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिया जाए

चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिया जाए

Tricity Today | प्रेस वार्ता

  • 23 दिसंबर को चरण सिंह के जन्म दिवस को किसान दिवस के रूप मनाएगी रालोदभरतपुर में किसानों की होगी रैली
  • बिजली बिल को लेकर सरकार पर साधा निशाना
Noida : राष्टीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन 23 दिसंबर को देशभर में मनाया जाएगा। जिसके तहत जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही भरतपुर में एक बड़ी रैली आयोजित की जाएगी। जिसमें सभी विपक्षी दल शामिल होंगे। त्यागी ने सरकार से मांग की है कि अन्य क्षेंत्रों की महान विभूतियों की तरह किसान नेता को भी भारत रत्न से नवाजा जाए।

जन्मदिन पर 23 से 30 दिसंबर तक कार्यक्रम
नोएडा मीडिया क्लब में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होने बताया कि किसानों के मसीहा के जन्मदिन पर 23 से 30 दिसंबर तक जन्मदिवस सप्ताह मनाया जाएगा। जिसमें स्व चौधरी के विचार और उनकीआवाज को बुलंद करते हुए, गोष्ठी और सेमीनार आयोजित की जाएगी। उन्होने कहा कि सरकार हाथ के दस्तकारों और उनकी आवाज को दबा रही है। जबकि बडे उद्योगपतियों को बडे स्तर की सुविधाएं दी जा रही है। विदेशों में काम ज्यादा है, मगर आदमी कम है। जबकि भारत में आदमी ज्यादा हैं, काम कम है। इसलिए छोटे उद्योगों को बढावा देने की जरूरत है।

बिजली के रेट पर वार्ता
मेरठ मंडल अध्यक्ष इंदरवीर भाटी ने कहा कि यूपी में किसानों की अनदेखी हो रही है। गन्ने का पिछला बकाया किसानों को नही दिया गया। बिजली का रेट भारत के अन्य राज्यों से यहां दोगुना है। मुख्यमंत्री ने वादा किया था कि बिजली का रेट आधा करेंगे जो अब तक नहीं किया गया।

किसान नेता का आरोप
गौतमबुद्धनगर जिला अध्यक्ष जर्नाधन भाटी ने कहा कि नोएडा ग्रेटर नोएडा के ग्रामीणों को सताया जा रहा है। यहां के गांव बदहाल हैं, जहां सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। प्राधिकरण ने जमीन अधिग्रहण करने के बाद भी बुनियादी सुविधांए नही दी हैं। प्रधानी और जिला पंचायत खत्म कर यहां प्राधिकरण मनमानी कर रहा है। इस प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य रूप से महामंत्री बिजेंद्र यादव, किसान नेता चौधरी हरवीर सिंह, सौकत अली समेत दर्जनभर कार्यकर्ता मौजूद थे।
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.