गौतमबुद्ध नगर में कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, आज 1478 मरीज मिले, 11 की मौत

BIG BREAKING: गौतमबुद्ध नगर में कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, आज 1478 मरीज मिले, 11 की मौत

गौतमबुद्ध नगर में कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, आज 1478 मरीज मिले, 11 की मौत

Tricity Today | आज 1478 मरीज मिले

गौतमबुद्ध नगर में गुरुवार को जारी कोरोना वायरस के नए मरीजों के आंकड़े फिर डराने वाले आए हैं। आज शाम को जारी रिपोर्ट में जनपद में 1478 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि मौतों का सिलसिला भी लगातार जारी है। आज महामारी की वजह से 11 मरीजों की जान गई है। पिछले 24 घंटे में 545 लोग कोरोना को मात देकर घर लौट चुके हैं। प्रदेश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए योगी सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन को सोमवार तक बढ़ा दिया है। अब यूपी में शुक्रवार की रात 8:00 बजे से मंगलवार की सुबह 7:00 बजे तक लॉकडाउन लागू रहेगा।

गौतमबुध नगर के जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि आज संक्रमण की वजह से 11 मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही जनपद में मृतकों की कुल संख्या 202 पहुंच गई है। अधिकारी ने बताया कि आज जिले में 1478 नए मरीज मिले हैं। हालांकि पिछले 24 घंटे में 545 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं। उन्हें अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वक्त जनपद में 8130 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों और होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। जिला स्वास्थ्य विभाग इन पर लगातार नजर बनाए हुए है। इसके साथ ही जिले में अब तक 31670 मरीज इस जानलेवा महामारी को मात दे चुके हैं और अब पूरी तरह स्वस्थ है।

उन्होंने कहा कि आज मिले संक्रमित मरीजों को शहर के विभिन्न अस्पतालों, होम आइसोलेशन और क्वारंटीन सेंटर में भेजा जा रहा है। उनका इलाज शुरू कर दिया गया है। अधिकारी ने जनपद के लोगों से कोविड-19 गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि कोरोना के लिए सबसे कारगर तरीका इसे फैलने से रोकना है। यह जन भागीदारी के बिना संभव नहीं है। इसलिए आवश्यक ना हो तो घर से न निकलें। निकलना जरूरी हो तो मास्क पहन कर निकलें। सेनेटाइजर का नियमित अंतराल के बाद इस्तेमाल करते रहें। गौतमबुध नगर समेत यूपी के सभी जिलों में शुक्रवार की रात 8:00 बजे से मंगलवार की सुबह 7:00 बजे तक वीकेंड कर्फ्यू लागू रहेगा। इस दौरान सभी गतिविधियां बंद रहेंगी। हालांकि इमरजेंसी, मेडिकल और एसेंशियल सर्विस से जुड़े लोगों को लॉकडाउन से छूट दी गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.