नवाब सिंह नागर ने युवाओं को किया प्रेरित, बोले – देश को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर

Republic Day Special : नवाब सिंह नागर ने युवाओं को किया प्रेरित, बोले – देश को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर

नवाब सिंह नागर ने युवाओं को किया प्रेरित, बोले – देश को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर

Tricity Today | नोएडा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया गणतंत्र दिवस

भारतीय जनता पार्टी की नोएडा इकाई ने गणतंत्र दिवस के मौके पर सेक्टर-35 स्थित जिला कार्यालय में एक सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया। मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तर प्रदेश गन्ना विकास संस्थान के अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, कृषि अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष कैप्टन विकास गुप्ता और प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और लोक नृत्य से हुई। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं और कई राज्यों के लोक नृत्य से सबका मन मोह लिया। 

समारोह में उपस्थित सभी मुख्य अतिथियों ने कार्यकर्ताओं और मौजूद गणमान्यों को संबोधित किया। नवाब सिंह नागर ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस पावन मौके पर हम सभी भारतवासी शहीदों को नमन करते हैं। उनकी शहादत की वजह से आज हम स्वतंत्र हैं और एक गणतंत्र के रूप में एक साथ शांति से रह रहे हैं। साथ ही उन्होंने युवा पीढ़ी को प्रेरित करते हुए कहा कि देश को आगे ले जाने की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर है। सक्षम और समर्थ युवा देश को नई दिशा दिखाएगा और देश विकास के नए प्रतिमान कायम करेगा। 

कैप्टन विकास गुप्ता और विमला बाथम ने भी सभी मौजूद लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और संविधान के प्रति निष्ठा बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि मिलजुल कर ही देश को तरक्की के नए शिखर तक पहुंचाया जा सकता है। समारोह में सबसे पहले ध्वजारोहण किया गया और उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रमों को देखकर लोग बरबस ही ताली बजाने के लिए मजबूर हो गए। सभी लोगों ने शानदार कार्यक्रम के लिए महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने भी सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। 

उन्होंने कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए सभी का धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में चन्दगीराम यादव, उमेश त्यागी, डिंपल आंनद, गणेश जाटव, गिरिजा सिंह, मनीष शर्मा, सत्येंद्र नगर, तन्मय शंकर, पूनम सिंह, हर्ष चतुर्वेदी, नरेश शर्मा, अमरीश त्यागी, प्रमोद भहल, मनोज चौहान, सीमा रावत, सुचित्रा कक्कर, नूपुर, शीतल शुक्ला, रेखा चौधरी, पंकज झा, गौपाल गौर, कल्लू सिंह, रवि यादव, राम निवास यादव, मुख्तानंद प्रधान, उमेश यादव, राजू पंडित, प्रज्ञा, मीना बाली, आशा यादव, सत्यनारायण महावर, कमलेश आदि ने सराहनीय भूमिका निभाई।  

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.