यूफ्लेक्स कंपनी की लापरवाही से रिक्शा चालक की मौत, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

NOIDA BREAKING : यूफ्लेक्स कंपनी की लापरवाही से रिक्शा चालक की मौत, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

यूफ्लेक्स कंपनी की लापरवाही से रिक्शा चालक की मौत, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

Google Image | यूफ्लेक्स कंपनी

Noida : नोएडा से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। शहर की एक नामी कंपनी की बाउंड्री गिरने के बाद एक रिक्शा चालक की मौत हो गई है। पुलिस ने मृतक की पहचान कर के सूचना उसके परिजनों को दे दी है। इस घटना के बाद रिक्शा चालक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। यह मामला कोतवाली 58 क्षेत्र का है।

राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना
नोएडा पुलिस कमिश्नरेट की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक चालक रिक्शा में सो रहा था। इस दौरान उसके ऊपर यूफ्लेक्स कंपनी की दीवार गिर गई और वह बुरी तरह घायल हो गया। इसकी सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल रिक्शा चालक को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है।

मृतक की पहचान
यह घटना करीब 4:30 बजे हुई है। मृतक की पहचान सुदेव सरकार के रूप में हुई है। सुदेव शहर में रिक्शा चला कर अपना पालन पोषण करता था। यह मूल निवासी जहान नगर वर्धमान पश्चिमी बंगाल का रहने वाला है। शव को कब्जे में लेकर थाना सेक्टर 58 पुलिस द्वारा अग्रिम आवश्यक कार्यवाही कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.