दिव्यांगों को मुफ्त में लगाए जाएंगे आर्टिफिशियल हाथ और पैर

नोएडा के रोटरी क्लब का नेक काम : दिव्यांगों को मुफ्त में लगाए जाएंगे आर्टिफिशियल हाथ और पैर

दिव्यांगों को मुफ्त में लगाए जाएंगे आर्टिफिशियल हाथ और पैर

Tricity Today | रोटरी क्लब ऑफ नोएडा

Noida News (आशुतोष राय) : नोएडा के सैक्टर-31 स्थित आईएमए भवन में 15 से 17 जून तक दिव्यांगों को निशुल्क बनावटी पैर और हाथ लगाए जाएंगे। इस शिविर के लिए गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, राजस्थान के अलावा अन्य जगहों से भी लोगों ने पंजीकरण कराया है। अब तक एक हजार से अधिक दिव्यांग पंजीकरण करा चुके हैं। शिविर में 150 लोगों को हाथ और 350 लोगों को कृत्रिम पैर लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

दिव्यांगों को मिलेगी मदद
क्लब पदाधिकारी डॉ मोहिता शर्मा ने बताया की शिविर में दिव्यांगों के पैरों में ऑर्टिफिशियल लिंब फिटमेंट लगाया जाएगा। साथ ही उन्हें कैलिपर, फिटमेंट वॉकर, एल्बो क्रच, ट्राईसाइकिल और व्हीलचेयर उपलब्ध कराई जाएंगी। इसकी शुरुआत 2019 में हुई थी। जिसका लाभ प्रत्येक वर्ष हजारों दिव्यांग लेते हैं। उन्होंने कहा की इस वर्ष दिव्यांग लोगों की बढ़ती पंजीकृत संख्या को देखते हुए हमने अगस्त माह में एक और शिविर लगाने का निर्णय लिया है ताकि कोई भी दिव्यांग इस लाभ से वंचित न रह जाए। शिविर का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगों की सहायता करना है।

क्या है क्लब का मिशन 
रोटेरियन डॉ. आशुतोष सिंघल ने बताया कि रोटरी क्लब ऑफ नोएडा के द्वारा नारायण वेलफेयर ट्रस्ट, स्पार्क मिंडा फाउंडेशन और क्रिएटिव होप इन द वर्ड के संयुक्त तत्वावधान में प्रोजेक्ट उड़ान (पैर जमीन पर हौसले बुलंदियों पर) के तहत दिव्यांगों को कृत्रिम पैरों और हाथों के निशुल्क लगाने का शिविर लगाया जाएगा। जिसमें करीब 150 लोगों को हाथ और 350 लोगों को कृत्रिम पैर लगाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा की पंजीकरण के लिए 9311043436, 8447750617 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। इस दौरान नवीन अग्रवाल, सुधीर मिढ़ा, राम ग्रोवर, अशोक मनचंदा, संतोष केसरी, सीमा सिंघल, वीना अग्रवाल व अन्य रोटरी क्लब के पदाधिकारी मौजूद रहें।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.