आज नोएडा में सफर करना होगा बेहद मुश्किल, इन 13 स्थानों पर होगा रूट डायवर्ट, पूरी जानकारी

जरूरी खबर : आज नोएडा में सफर करना होगा बेहद मुश्किल, इन 13 स्थानों पर होगा रूट डायवर्ट, पूरी जानकारी

आज नोएडा में सफर करना होगा बेहद मुश्किल, इन 13 स्थानों पर होगा रूट डायवर्ट, पूरी जानकारी

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

Noida News : भारतीय जनता पार्टी की जन विश्वास यात्रा आज गाजियाबाद से निकलकर गौतमबुद्ध नगर आ गई है। आज रविवार को गौतमबुद्ध नगर के तीनों विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी अपनी ताकत दिखाएगी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा खुद नोएडा में होने वाली इस जन विश्वास यात्रा में शामिल होंगे और क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए रोड शो करेंगे। इस दौरान रूट डायवर्ट भी होगा। 

रेडिसन होटल से चलेगी यात्रा
भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकरी से मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा की यह जन विश्वास यात्रा नोएडा के सेक्टर 55-57 रेडिसन होटल से चलेगी। इसके बाद सेक्टर 12-22 चौराहे, मेट्रो हॉस्पिटल, शिवानी फर्नीचर चौराहा सेक्टर-10 से होते हुए कुलेसरा की तरफ रवाना होगी। इस दौरान नोएडा में ज्यादातर प्रभावित होगा।

नोएडा में इन स्थानों पर होगा रूट डायवर्ट
  1. सेक्टर 55-57 रेडिसन होटल के पास
  2. सेक्टर 12, 22 चौराहा
  3. मेट्रो हॉस्पिटल
  4. शिवानी फर्नीचर चौराहा सेक्टर-10
  5. हरोला सेक्टर-5
  6. अट्टा पीर सेक्टर-27
  7. सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन
  8. छलेरा सेक्टर-37
  9. स्टर्लिंग हाजीपुर
  10. महर्षि नगर
  11. सेक्टर-110
  12. नगला गांव
  13. कुलेसरा

भारी ट्रैफिक की आशंका
यह वह स्थान है, जहां से भारतीय जनता पार्टी की जन विश्वास यात्रा निकलेगी। इस दौरान हजारों कार्यकर्ता इस जन विश्वास यात्रा में शामिल होंगे। जिसकी वजह से इन स्थानों पर भारी जाम लग सकता है। हालांकि खबर लिखने तक नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने रूट डाइवर्ट की कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है, लेकिन आशंका है कि इन स्थानों पर जन विश्वास यात्रा के दौरान भारी यातायात प्रभावित होगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.