शिव शक्ति अपार्टमेंट में RWA चुनाव घोषित, इस दिन होगा मतदान

Noida : शिव शक्ति अपार्टमेंट में RWA चुनाव घोषित, इस दिन होगा मतदान

शिव शक्ति अपार्टमेंट में RWA चुनाव घोषित, इस दिन होगा मतदान

Google Image | शिव शक्ति अपार्टमेंट

Noida News : सेक्टर-71 के जनता फ्लैट-शिव शक्ति अपार्टमेंट में RWA चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी गई है। यहाँ 17 जुलाई को RWA का चुनाव कराया जाना है। इस चुनाव के लिए नियुक्त चुनाव अधिकारी एके सिंह को चुना गया है, जो कि यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक प्राधिकरण में डिप्टी जेनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।

बता दें कि पिछले RWA के खिलाफ लगातार अनियमितता की शिकायत मिलने पर डिप्टी रजिस्ट्रार मेरठ ने इसे रद्द करने का आदेश 18 मई 2022 को दिया था साथ ही अपने आदेश में डिप्टी रजिस्ट्रार ने यहाँ नए चुनाव कराने की बात भी कही थी। निवर्तमान RWA अध्यक्ष के द्वारा किये जा रहे अनियमितताओं के विरोध में तत्कालीन कोषाध्यक्ष विनोद ठाकुर की अगुवाई में पैनल के कई सदस्यों ने अपना पद त्याग दिया था। 

नए चुनाव के लिए तारीख की घोषणा हो चुकी है, ऐसे में यहां के निवासियों में नए RWA चुनाव को लेकर उत्साह है। निवासियों का कहना है कि यहां प्रभावी RWA के अभाव में लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए काफी परेशानी का समना करना पड़ता है। ऐसे में नए और प्रभावी RWA के आने से लोगों की परेशानी दूर होने की संभावना है। 

चुनाव की तारीख इस प्रकार हैं
  1. मतदाता-सदस्य को सूची का प्रकाशन- 25/07/2022
  2. मतदाता की सूची पर आपत्ति प्राप्त किए जाने की- 30/07/2022
  3. आपत्ति का निस्तारण करते हुए अंतिम सूची का प्रकाशन- 05/07/2022
  4. पदाधिकारी के नामांकन की तिथि- 07/07/2022
  5. नाम वापस लेने की तिथि- 10/07/2022
  6. प्रत्याशीगण के आवेदक का परीक्षण एवं सूची का प्रकाशन- 12/07/2022
  7. चुनाव कराने की तिथि- 17/07/2022
  8. मतदान का समय- प्रातः 8:00 बजे से अपहरण 3:00 बजे तक
  9. मतों का गणना- 17/07/2022 (4:00 बजे से)
  10. परिणाम घोषित करने की तिथि- 17/07/2022
  11. नए कार्यकारिणी का गठन एवं शपथ की तिथि- 18/07/2022

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.