जनता फ्लैट में RWA का चुनाव दोबारा घोषित, अध्यक्ष पर लगा गुमराह करने का आरोप

Noida News : जनता फ्लैट में RWA का चुनाव दोबारा घोषित, अध्यक्ष पर लगा गुमराह करने का आरोप

जनता फ्लैट में RWA का चुनाव दोबारा घोषित, अध्यक्ष पर लगा गुमराह करने का आरोप

Google Image | जनता फ्लैट सेक्टर-71 शिव शक्ति अपार्टमेंट

Noida : जनता फ्लैट सेक्टर-71 शिव शक्ति अपार्टमेंट में आरडब्ल्यूए के दोबारा चुनाव के आदेश डिप्टी रजिस्ट्रार मेरठ ने पारित कर दिए हैं। डिप्टी रजिस्ट्रार ने 18 मई 2022 को इस आशय का आदेश पारित करते हुए, यहाँ आगामी चुनाव हेतु मुख्य निर्वाचन अधिकारी भी नियुक्त कर दिया है। एके सिंह डीजीएम प्रोजेक्ट यमुना प्राधिकरण को जनता फ्लैट-शिव शक्ति अपार्टमेंट में आरडब्लूए का चुनाव निष्पक्ष तरीके से संचालित करने के लिए चुनाव अधिकारी नामित किया गया है। 

पूर्व अध्यक्ष जगदीश यादव की मनमानी के चलते RWA से पांच पदाधिकारियों के इस्तीफा देने के पश्चात ही तत्कालीन RWA अल्पमत में आ गई थी। उपरोक्त जानकारी डिप्टी रजिस्ट्रार को होने पर दोनों पक्षों को बुलवाकर मामले की सुनवाई की गई। इसके पश्चात उपरोक्त निर्णय लिया गया। सुनवाई की प्रक्रिया के दौरान तत्कालीन अध्यक्ष जगदीश यादव उर्फ जग्गा द्वारा डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय को गुमराह कर भ्रामक जानकारी दी गई लेकिन अंत में डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय ने दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया। 

ये फैसला ये भी दर्शाता है कि इस बार जगदीश यादव उर्फ जग्गा यहां की जनता को गुमराह करने में विफल रहे। इस आदेश की सूचना मिलने के बाद जनता फ्लैट के निवासियों में खुशी का माहौल है। जनता फ्लैट के निवासियों का कहना है कि इस बार एक मजबूत और भरोसेमंद आरडब्लूए का गठन होगा, जिससे कि सेक्टर की सुरक्षा और विकास के कार्य सुचारू रूप से होंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.