कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सचिन पायलट पहुंचे सैफई, मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि

Noida News : कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सचिन पायलट पहुंचे सैफई, मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सचिन पायलट पहुंचे सैफई, मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि

Tricity Today | सचिन पायलट ने मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि।

Noida : राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का नोएडा डीएनडी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यह स्वागत कार्यक्रम नोएडा महानगर अध्यक्ष राम कुमार तंवर के नेतृत्व में रखा गया। जिसके बाद सचिन पायलट कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के स्वर्गवास होने पर उनके पैतृक गांव सैफई पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि मुलायम सिंह यादव का सामाजिक उत्थान से उनका सीधा जुड़ाव सभी के लिए प्रेणादायक है। एक साधारण परिवार से निकल कर शिखर तक पहुंचना आसान नहीं है। इस दौरान सचिन पायलट ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलकर सांत्वना दी।

यह कार्यकर्ता रहे उपस्थित
सचिन पायलट के साथ नोएडा महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर, पीसीसी सदस्य बबली नागर, पीसीसी सदस्य देवेन्द्र भाटी, पीसीसी सदस्य रिज़वान चौधरी, उपाध्यक्ष हरेन्द्र शर्मा, पीसीसी सदस्य सोनू प्रधान, महासचिव जितेन्द्र चौधरी, धर्मेन्द्र गुर्जर, रामकुमार शर्मा, एसकेएस राणा समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.