सैलून मेन ने बाल काटने के समय किशोरी से की छेड़छाड़, नाजिम गया जेल

नोएडा : सैलून मेन ने बाल काटने के समय किशोरी से की छेड़छाड़, नाजिम गया जेल

सैलून मेन ने बाल काटने के समय किशोरी से की छेड़छाड़, नाजिम गया जेल

Google Image | Symbolic Photo

Noida News : बरौला गांव में स्थित एक सैलून की दुकान पर छात्रा बाल कटवाने गई। सैलून के मालिक ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत की। इस घटना के बाद छात्रा ने सैलून मेन की करतूत को परिजनों को बताया। परिजनों ने थाने में जाकर सैलून मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला थाना 49 का है।

13 साल की किशोरी
थाना सेक्टर-49 के प्रभारी संदीप कुमार चौधरी ने बताया कि बरौला गांव में रहने वाली एक 13 साल किशोरी रविवार को गांव में स्थित एक सैलून पर बाल कटवाने गई थी। बाल काटते समय सैलून के मालिक नाजिम उर्फ समीर ने किशोरी के साथ अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। इसका विरोध किशोरी ने किया।

आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
घर आने के बाद लड़की ने पूरी घटना के बारे अपने परिजनों को जानकारी दी। पीड़िता की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश कर के जेल भेज दिया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.