सपा उम्मीदवार सुनील चौधरी और उनकी पत्नी मीडिया के सामने फूट-फूटकर रोए, दी आत्महत्या की चेतवानी, जानिए क्यों

NOIDA BREAKING : सपा उम्मीदवार सुनील चौधरी और उनकी पत्नी मीडिया के सामने फूट-फूटकर रोए, दी आत्महत्या की चेतवानी, जानिए क्यों

सपा उम्मीदवार सुनील चौधरी और उनकी पत्नी मीडिया के सामने फूट-फूटकर रोए, दी आत्महत्या की चेतवानी, जानिए क्यों

Tricity Today | सपा उम्मीदवार सुनील चौधरी

Noida News : नोएडा विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे सुनील चौधरी और उनकी पत्नी ने सोमवार को नोएडा मीडिया क्लब में प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता के दौरान सुनील चौधरी और उनकी पत्नी के आंसू छलक गए। यह देखकर मीडिया ने जब उनसे पूछा कि आखिर क्या हुआ है तो उन्होंने बताया कि वे इतने परेशान हो चुके हैं कि अब उनके पास आत्महत्या करने के अलावा और कोई रास्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस-प्रशासन ने उनके साथ भेदभाव करना बंद नहीं किया तो वह आत्महत्या कर लेंगे। इसके अलावा उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

फूट-फूट रोने लगी सुनील पत्नी
नोएडा मीडिया क्लब में सुनील चौधरी की पत्नी फूट-फूट कर रोने लगी। उन्होंने कहा कि हमारे साथ बहुत बड़ा अत्याचार हो रहा है और इस तरीके से हम चुनाव नहीं लड़ सकते। पुलिस-प्रशासन हमको परेशान कर रही है। उन्होंने नोएडा मीडिया क्लब में हाथ जोड़कर कहा कि आप हमारी आवाज को दूर तक ले जाएं। मीडिया के सामने बात करते हुए सुनील चौधरी की पत्नी फूट-फूट कर रोने लगी।

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लगाए गंभीर आरोप
सुनील चौधरी ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया, "जिला प्रशासन और पुलिस उनको परेशान कर रही है। उनके कार्यकर्ताओं को शोषण किया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन के साथ मिलकर भाजपा नेता और कार्यकर्ता हमको चुनाव नहीं लड़ने दे रहे हैं। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को सोसाइटी में घुसने नहीं दिया जा रहा है। जहां पर भी हम प्रचार करने के लिए निकलते हैं, तभी भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए जाते हैं और हमको परेशान किया जा रहा है। इसको लेकर उन्होंने पुलिस अधिकारियों के खिलाफ शिकायत भी दी है, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।"

भाजपा कर रही हमारे प्रचार में रूकावट
सुनील चौधरी ने कहा, "अगर इस तरीके से चुनाव होगा तो मैं नोएडा से चुनाव नहीं लड़ूंगा और मैं परिवार संग आत्महत्या कर लूंगा। मैं पुलिस और भाजपा नेताओं से परेशान होकर आत्महत्या कर लूंगा। जिसका जिम्मेदार भाजपा नेता और अधिकारी होंगे। हमारे साथ शोषण हो रहा है और हमारे साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है। पुलिस और भाजपा कार्यकर्ता हमारे प्रचार प्रसार में रुकावट डाल रहे हैं।" 

"सपा कार्यकर्ता सुरक्षित नहीं"
सुनील ने कहा, "पुलिस हमारे कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही है। हमारे कार्यकर्ताओं को देर रात को परेशान किया जाता है और उनके घर में घुसकर चेतावनी दी जाती हैं। अगर यह चुनाव ऐसा होगा तो मैं चुनाव नहीं लडूंगा। भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ बोलने पर लोगों को परेशान किया जा रहा है आज नोएडा में कोई भी सपा कार्यकर्ता सुरक्षित नहीं है।" 

"मैं चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा"
सुनील चौधरी ने बताया, "मैं लोगों के पांव पकड़ रहा हूं, मैं लोगों के पांव में लेट रहा हूं, मैं हाथ जोड़ रहा हूं, मैं हाथ जोड़कर वोट मांग रहा हूं। वोट मांगते समय मेरी आंखों से आंसू आते हैं, लेकिन फिर भी मुझको परेशान किया जा रहा है। मेरा परिवार परेशान है, मैं आप सब लोगों के सामने हाथ जोड़ रहा हूं। प्लीज हमारे कार्यकर्ताओं को परेशान मत करिए। अगर ऐसा करोगे तो मैं चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.