सपाइयों ने किया जोरदार प्रदर्शन, नेता बोले- लोकतंत्र की हत्या कर रही केंद्र सरकार

Noida News : सपाइयों ने किया जोरदार प्रदर्शन, नेता बोले- लोकतंत्र की हत्या कर रही केंद्र सरकार

सपाइयों ने किया जोरदार प्रदर्शन, नेता बोले- लोकतंत्र की हत्या कर रही केंद्र सरकार

Tricity Today | प्रदर्शन

Noida News : लोकसभा और राज्यसभा के विपक्षी सांसदों के निलंबन के विरोध में समाजवादी पार्टी ने प्रदेशव्यापी कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया गया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। नोएडा में भी भारी तादाद में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-19 सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। सपा नेताओं ने केंद्र सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।

लोकतंत्र का गला घोंटा : आश्रय गुप्ता
नोएडा में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष डा.आश्रय गुप्ता की अगुवाई में धरना दिया गया। महानगर अध्यक्ष डा. आश्रय गुप्ता कहा कि मौजूदा शीतकालीन सत्र के दौरान 143 सांसदों को सिर्फ इस बात के लिए निलंबित कर दिया गया कि वे संसद में सुरक्षा चूक के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में गृहमंत्री अमित शाह के बयान की मांग कर रहे थे। सांसदों को जवाब देने की बजाय उन्हें निलंबित कर वर्तमान सरकार ने लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया है। सपा नेता सुनील चौधरी ने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष मुक्त संसद चाहती है, ताकि अहम बिलों को मनमाने ढंग से पारित करा सके। वर्तमान सरकार संविधान में विश्वास नहीं रखती है। सरकार लगातार लोकतंत्र को कुचलने का काम कर रही है।

प्रदर्शन में ये रहे मौजूद
इस मौके पर मोहम्मद नौशाद, संजय त्यागी, मुकेश प्रधान, नीता सचान, भीष्म यादव, बबलू चौहान, महंकार सिंह तंवर, गौरव कुमार यादव, विवेक यादव, लोकपाल यादव, पुष्पेंद्र यादव, सतवीर यादव, अरुण यादव, राहुल अवाना, अतुल यादव, टीटू यादव, लखन यादव, सोनू त्यागी,चिंटू त्यागी, रविंदर यादव, सुरेंद्र कुमार, प्रवीन शर्मा, राहुल त्यागी, अजीम अली जैदी, नेहा पांडे, राम सहेली, शालिनी खारी, राहुल वर्मा, पन्नालाल, पंचालाल, सुशीला, हिना सैफुल, रामप्रसाद, अनिल पंडित, रविंद्र गौतम, उदय सिंह, विश्वास, इंद्रजीत, बाबा जयवीर, तनवीर हुसैन, साहिल चौधरी, जयवीर यादव, वीर बहादुर, प्रेम सिंह, चंद्रभान, राणा मुखर्जी ,शादाब खान, निर अवाना, शिवकुमार यादव, बिल्लू सैफी, शमा परवीन, शहनाज हुसैन, देवेंद्र खारी, शिव कुमार, अरविंद चौहान, मनोज प्रजापति, विनोद यादव, बलराम यादव, अंकित यादव, कैलाश यादव, सनी, सोनू, अच्छे मियां, गुलजार अल्वी, विजय, दीपक कुमार, विपिन चौहान, नरेश, नकुल चौहान, चंद्रभान, कृष्ण गर्ग, नितिन वाल्मीकि, गुड्डू वाल्मीकि, अभिषेक यादव, प्रमोद, सतपाल, बाबू प्रधान, अर्जुन प्रजापति, बबली शर्मा, तेज प्रकाश त्यागी, रामवीर यादव, कमल सिंह गौतम, मोहित यादव, अमित यादव, हाजी अली शेर, नजाकत अली, सलमान चौधरी, फैयाज अहमद, दिनेश बिल्लू, प्रिंस भाटी और सिकंदर पासवान आदि मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.