नोएडा में सपाइयों ने छोटे लोहिया को किया याद, कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

Janeshwar Mishra : नोएडा में सपाइयों ने छोटे लोहिया को किया याद, कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

नोएडा में सपाइयों ने छोटे लोहिया को किया याद, कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

Tricity Today | कार्यक्रम का आयोजन

Noida News : उत्तर प्रदेश में समाजवादी राजनीति की चर्चा हो तो जनेश्वर मिश्र का नाम लिए बिना यह चर्चा पूरी नहीं होती। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव हों या सपा मुखिया अखिलेश यादव, समाजवाद पर बोलते हुए दोनों ही जनेश्वर मिश्र का नाम जरूरी तौर पर लेते हैं। समाजवादी नेता और कार्यकर्ता जनेश्वर मिश्र को छोटे लोहिया के नाम से भी पुकारते हैं। 5 अगस्त को उन्हीं छोटे लोहिया का जन्मदिन होता है, जिसे समाजवादी बड़े धूमधाम से मनाते हैं। इस सिलसिले में सपा महानगर कार्यालय में उनकी जयंती मनाई गई।

"दलित शोषित और पीड़ितों की लड़ाई लड़ी"
सपा अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता ने कहा कि जनेश्वर मिश्र ने समाजवाद का पर्चा लहराया था, हमेशा दलित शोषित और पीड़ितों की लड़ाई लड़ी थी, उन्होंने सदैव समाज के बारे में चिंतन किया। अपनी पूरी जिंदगी समाजवादियों के लिए समर्पित कर दी। वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नोएडा शहर में स्वास्थ्य, शिक्षा और कानून व्यवस्था पूरी तरह से लचर हो चुकी है। सरकारी अस्पताल में लोग बिना इलाज और दवाई के परेशान हैं। नोएडा के जनसंख्या के अनुपात में ना तो यहां कॉलेजों की संख्या बढ़ाई गई और ना ही सरकारी स्कूलों की संख्या बढ़ाई गई। स्कूलों कॉलेज में व्यवस्था पूरी तरह फेल है।

समाजवादी कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प 
सपा के संस्थापक सदस्य और वरिष्ठ नेता जय करण चौधरी ने कहा कि आज जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सभी समाजवादी लोगों ने संकल्प लिया है कि जनेश्वर मिश्र के बताए मार्ग पर चलकर भाजपा की भय-भूख और भ्रष्टाचार के उल्टे पड़े नारे को जन-जन तक पहुंचाएंगे, उन्हें बताएंगे कि महंगाई किस चरम पर है। पेट्रोल डीजल महंगे हो गए हैं।

ये कार्यकर्ता रहे उपस्थित
मोहम्मद ऐबाद, जयकरण चौधरी, सुबे यादव, सुनील चौधरी, शकील सैफी, बबलू चौहान, मोहम्मद नौशाद, मुकेश प्रधान, गौरव कुमार यादव, वीरपाल अवाना, देवेंद्र अवाना, देवेंद्र गुर्जर, मुन्ना आलम, हीरालाल यादव, महेश त्यागी, विकास कुंडिया, मोनू खारी, अजीम अली जैदी, लोकपाल यादव, प्रवीण शर्मा, अनिल शर्मा, सौरभ चौहान, राणा मुखर्जी, रोहित यादव, शीशपाल यादव, अरविंद चौहान, दिव्यांशु सूद, सुमित अंबावत ,कवित गुर्जर, रामवीर यादव, बिल्लू सैफी, मोहित, विक्की तंवर, गुलजार अल्वी, उदय सिंह जाटव, बबली शर्मा, राम सहेली, शिव कुमार यादव, सुरेंद्र कुमार और सिकंदर पासवान मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.