सपा नेता ने लोगों के ऊपर तानी पिस्टल, बसपा महानगर अध्यक्ष रह चुका आरोपी

नोएडा से बड़ी खबर : सपा नेता ने लोगों के ऊपर तानी पिस्टल, बसपा महानगर अध्यक्ष रह चुका आरोपी

सपा नेता ने लोगों के ऊपर तानी पिस्टल, बसपा महानगर अध्यक्ष रह चुका आरोपी

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Noida News : समाजवादी पार्टी के नेता ने नोएडा स्टेडियम के अंदर गोल्फ की प्रैक्टिस कर रहे लोगों पर पिस्टल तान दी। इस बात से वहां गोल्फ खेल रहे लोगों में हड़कंप मच गया। गोल्फ खेल रहे लोगों ने घटना की शिकायत पुलिस से की। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। आरोपी की पिस्टल वहां गोल्फ खेल रहे लोगों ने छीन कर पुलिस के हवाले कर दिया है। आरोपी मौके से भाग गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

नोएडा स्टेडियम की घटना
अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर-21ए में स्थित नोएडा स्टेडियम में गोल्फ खेलने की प्रैक्टिस होती है। इसका संचालन करने वाले दीपक यादव ने थाना सेक्टर-24 में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि रात को जब गोल्फ के प्रैक्टिस केंद्र पर लोग गोल्फ खेल रहे थे, उसी समय वहां पर रवि शर्मा नामक व्यक्ति पिस्टल लहराता हुआ आया। उसने वहां गोल्फ खेल रहे लोगों से गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर रवि शर्मा ने उनके ऊपर पिस्टल तान दी और उनकी हत्या करने की नियत से गोली चलाने का प्रयास किया।

लोगों ने छीनी पिस्टल
पीड़ित के अनुसार वहां गोल्फ खेल रहे लोगों में हड़कंप मच गया और लोगों ने रवि शर्मा के हाथ से उसकी पिस्टल छीन ली। मौके पर पहुंची दीपक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिस्टल को अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी वहां से भाग गया। बताया जाता है कि पहले रवि शर्मा बहुजन समाज पार्टी के महानगर अध्यक्ष थे। अभी  हाल ही में  बसपा छोड़कर उन्होंने पूर्वी उत्तर प्रदेश एक जनपद में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 

बसपा से सपा में आए रवि शर्मा
इस बाबत पूछने पर समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष दीपक बिग ने बताया कि समाजवादी पार्टी अपराधिक कार्य करने वाले लोगों का  समर्थन नहीं करती। उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करेगा। उन्होंने इस बात का खंडन किया कि रवि शर्मा उनके पार्टी में किसी पद पर हैं।

Copyright © 2022 - 2023 Tricity. All Rights Reserved.