कहा- लोकसभा में मजबूती के साथ लड़ेंगे चुनाव

नोएडा में सुनील चौधरी का स्वागत : कहा- लोकसभा में मजबूती के साथ लड़ेंगे चुनाव

कहा- लोकसभा में मजबूती के साथ लड़ेंगे चुनाव

Tricity Today | सुनील चौधरी का स्वागत

Noida News : नोएडा विधानसभा 61 से तीन बार के प्रत्याशी रहे सुनील चौधरी को समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर उनका स्वागत हुआ। लोगों ने सुनील चौधरी के साथ-साथ नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता का भी स्वागत किया। सुनील चौधरी ने सभी लोगों को सम्मान के लिए धन्यवाद दिया और शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने जो उन्हें जिम्मेदारी दी है, वह पूरी तरीके से निभाने का काम करेंगे और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का परचम लहराने का काम करेंगे।

इन गांवों में हुआ स्वागत
महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता ने कहा कि सबसे पहले सुनील चौधरी का स्वागत ग्राम बहलोलपुर में गोदन पहलवान और सत्ते प्रधान के नेतृत्व में किया गया। गांव गढ़ी में रिन्कू यादव और विक्रम के नेतृत्व में सुनील चौधरी का स्वागत किया। उसके बाद ग्राम सर्फाबाद में पूर्व छात्र सभा महासचिव गौरव यादव और धनवीर यादव के नेतृत्व में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। उसके बाद ग्राम होशियारपुर में लोहिया वाहिनी के पूर्व अध्यक्ष बब्बू यादव के नेतृत्व में स्वागत किया गया। ग्राम पृथला में अमित यादव और विजय नेताजी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। ग्राम सोरखा में सतवीर यादव, संदीप यादव और रविंद्र यादव के नेतृत्व में स्वागत किया गया। ग्राम सलारपुर में योगेश भाटी के नेतृत्व में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।

मुख्य रूप से उपस्थित लोग
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य लोगों में विकास यादव, महेंद्र यादव, राकेश यादव, वीरपाल प्रधान, गौरव कुमार यादव, महंकार तंवर, श्रीपाल प्रधान, सुंदर भाटी, विवेक यादव, जयबीर बाबा, सुमित अम्बावता गुर्जर, सुशीला भारती, राम सहेली, कवित गुर्जर, अमित बैसोया, निक्कू चौहान, अजीम अली जैदी, सचिन अम्बावता, समसाद, भूले प्रधान, राहुल सिकंदर, कालू यादव, अनिल पंडित, कैलाश यादव, खुवीराम यादव, लक्ष्मण यादव, अंकित यादव, सुरेंद्र गुरुजी, राजवीर पहलवान और धनपाल यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.