प्रदर्शन करने जा रहे समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को किया नजरबंद, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

गौतमबुद्ध नगर : प्रदर्शन करने जा रहे समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को किया नजरबंद, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

प्रदर्शन करने जा रहे समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को किया नजरबंद, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Tricity Today | पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

नोएडा में समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से जिलाधिकारी कार्यालय और सेक्टर-19 में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में हिंसा के विरोध में एक ज्ञापन सौंपा जाना था। राष्ट्रपति के नाम सौंपे जाने ज्ञापन में मामले की जांच के साथ ही दोषी अधिकारियों और लोगों पर कार्रवाई करने की मांंग थी। लेकिन इससे पहले ही गुरुवार सुबह समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घर मे नजर बंद कर दिया। कई कार्यकर्ता को गिरफ्तार करके पुलिस लाइन ले जाया गया। सपा ग्रामीण अध्यक्ष रेशपाल अवाना को सेक्टर-20 थाना पुलिस अपने साथ गिरफ्तार करके ले गई। जहां से बाद में उन्हें पुलिस लाइन ले जाया गया। गौतमबुद्ध नगर समाजवादी पार्टी महासचिव श्याम सिंह भाटी के नेतृत्व में दादरी में पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन किया है। 

नोएडा में सपाइयों ने किया हंगामा
सपा ग्रामीण अध्यक्ष रेशपाल अवाना ने कहा कि भाजपा द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख के चुनाव के दौरान भी सत्ता और धनबल का घोर दुरुपयोग करके हिंसा हुई। सुनील चौधरी ने बताया कि भाजपा सरकार ने लोगों को धोखा दिया है। लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। इसका फल भाजपा को विधानसभा चुनाव में मिलेगा।

अधिकारियों पर भी लगाए आरोप
रेशपाल अवाना ने बताया कि भाजपा काल में गरीब, किसान और बेरोजगार काफी परेशान है। लगातार पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के कारण गरीबों की कमर टूटी पड़ी है। पंचायत चुनाव में प्रदेश के डीएम-एसएसपी ने लड़ने का काम किया है। अधिकारियों ने भाजपा के गुंडों को खुला छोड़ दिया जिसकी वजह से सीतापुर में सपा प्रत्याशी के साथ भाजपा के गुंडों से छेड़छाड़ की। सरकार महंगाई पर काबू पाने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। 

आंख पर पट्टी बांधकर लोकतंत्र का चीरहरण हो रहा : सपा प्रवक्ता विनोद कुमार
सपा प्रवक्ता विनोद कुमार ने कहा कि यूपी की जनता बदलाव चाहती है। लोकतंत्र बचेगा तभी तो विकास होगा। अगर वोट का अधिकार ही छीन लेंगे तो क्या होगा। यूपी में कानून व्यवस्था की आंख पर पट्टी बांधकर लोकतंत्र का चीरहरण चल रहा है। भाजपा के लोग सरेआम लोकतंत्र का गला घोंट रहे हैं। अब जब समाजवादी पार्टी लोगों की आवाज उठा रही तो उन्हें गिरफ्तार करके जेल मेंडाला जा रहा हैं। धारा-144 के नाम पर कार्रवाई की जा रही है। 

इस दौरान सुनील चौधरी, विजय यादव, ओमपाल राणा, विकास यादव, सतपाल प्रधान, सविता गुलाटी, मोनिका चौहान, बब्बू यादव, अमित भाटी, राहुल अवाना, लखन यादव, महिमा चौधरी, सुमित अम्बावता, गौरव गुर्जर, विकास कुडिया, कमल सिंह, गौतम, सैयद आफाक यादव, अतुल यादव, उर्मिला चौधरी, प्रेमपाल यादव, बाबू प्रधान, इसाक खान, रेखा सिंह, सुशीला, भारती, आदिल, विजय यादव, लखन यादव, सतपाल यादव, मोहित यादव, प्रेमपाल यादव, गौरव, अनिल पंडित, अलीशेर, सतपाल यादव, केपी प्रधान, बिल्लू गुर्जर, शक्ति अवाना, भरत अवाना, संदीप अवाना, बीनू, लोकेश गुर्जर, दिनेश, वकील और पंकज अवाना आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.