सपा ने नोएडा में केपी यादव को बनाया मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का अध्यक्ष 

लोकसभा चुनाव 2024 : सपा ने नोएडा में केपी यादव को बनाया मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का अध्यक्ष 

सपा ने नोएडा में केपी यादव को बनाया मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का अध्यक्ष 

Tricity Today | केपी यादव

Noida News : लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी नई रणनीति के तहत मैदान में उतर रही है। इसके तहत पार्टी की तरफ से अलग-अलग जिलों में भरोसेमंद कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी जा रही हैं। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अनीश राजा ने जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। नोएडा महानगर से अध्यक्ष केपी यादव को मनोनीत किया गया है।

महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके केपी यादव
गांव तिगरी में रहने वाले केपी यादव लंबे समय से समाजवादी से जुड़े है और सक्रियता से कार्य कर रहे हैं। इससे पहले भी वह समाजवादी पार्टी के कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। केपी यादव को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर नोएडा के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इस अवसर पर नव नियुक्त अध्यक्ष केपी यादव ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, उसका वह पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

लोकसभा चुनाव की तैयारी
केपी यादव ने कहा, “मेरे जैसे सामान्य किसान के बेटे को महानगर अध्यक्ष बनाकर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मेरे ऊपर जो भरोसा जताया है उसके लिए मैं अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष अनीश राजा ने का आजीवन आभारी रहूंगा।" उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करने के साथ-साथ आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस-सपा गठबंधन के प्रत्याशियों को चुनाव जीता कर सदन में भेजने पर काम किया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.