समाजवादी पार्टी ने किया महात्मा गांधी को याद, राघवेंद्र दुबे- बापू के सिद्धांत विश्व का मार्गदर्शन करते रहेंगे

नोएडा : समाजवादी पार्टी ने किया महात्मा गांधी को याद, राघवेंद्र दुबे- बापू के सिद्धांत विश्व का मार्गदर्शन करते रहेंगे

समाजवादी पार्टी ने किया महात्मा गांधी को याद, राघवेंद्र दुबे- बापू के सिद्धांत विश्व का मार्गदर्शन करते रहेंगे

Tricity Today | चित्र पर पुष्प अर्पित

Noida : समाजवादी पार्टी ने सत्य और अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153वीं जयंती सेक्टर-102 स्थित भंगेल सपा कार्यालय में मनाई। सपा नोएडा ग्रामीण के निवर्तमान महासचिव और प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे एवं व्यापार सभा के निवर्तमान अध्यक्ष मनोज गोयल ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भारत की स्वतंत्रता में उनके अविस्मरणीय योगदान को याद किया।
 
प्रेम, सत्य ,अहिंसा की बहुत जरूरत : महासचिव
महासचिव एवं प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने कहा कि 2 अक्टूबर 1869 में गुजरात के पोरबंदर में गांधी का जन्म हुआ। सत्य और अहिंसा के मूल सिद्धांत पर चलते हुए गांधी ने अंग्रेजी हुकूमत को भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया। गांधी का कहना था कि प्यार पर आधारित शक्ति सजा के डर से प्राप्त शक्ति की तुलना में एक हजार गुना प्रभावी और स्थाई है। आज के इस दौर में गांधी जी बेहद प्रासंगिक हैं, जहां सामाजिक एकता के लिए प्रेम, सत्य ,अहिंसा की बहुत जरूरत है।

यह कार्यकर्ता रहे उपस्थित
व्यापार सभा अध्यक्ष मनोज गोयल ने कहा कि गांधी  ने बिना अस्त्र शस्त्र के हमें आजादी दिलाई। उनकी जयंती पर हम सभी उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं। यह राष्ट्र उनका सदैव ऋणी रहेगा। इस मौके पर सुबोध गोयल, पुष्पेंद्र बंसल, विनोद सिंह, राजीव गुप्ता, सौरभ जिंदल, रोहित, आकाश समेत पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.