सपा ने भीमराव अंबेडकर को किया याद, दी श्रद्धांजलि

नोएडा : सपा ने भीमराव अंबेडकर को किया याद, दी श्रद्धांजलि

सपा ने भीमराव अंबेडकर को किया याद, दी श्रद्धांजलि

Tricity Today | भीमराव अंबेडकर को किया माल्यार्पण

Noida : समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-102 स्थित भंगेल में भारत रत्न डॉ.भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सपा नोएडा ग्रामीण के निवर्तमान जिला महासचिव एवं प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे और निवर्तमान व्यापार सभा अध्यक्ष मनोज गोयल ने सपा नेताओं के साथ बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

“राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक”
जिला महासचिव और प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने कहा कि भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब ने सामाजिक भेदभाव के खिलाफ अभियान चलाया और जो सामाजिक रूप से तिरस्कृत थे। उन्हें समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए आजीवन संघर्ष किया। डॉक्टर अम्बेडकर कुशल विधिवेत्ता, अर्थशात्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। डॉक्टर अम्बेडकर ने कोलम्बिआ और लन्दन स्कूल आफ इकोनॉमिक्स से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। भारत के प्रथम कानून मंत्री बाबा साहेब को मरणोपरांत सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। जातीय भेदभाव , छुआछूत जैसी तमाम कुरीतियों का विरोध किया।

यह लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर सपा नेता सुरेंद्र गौतम, विनोद सिंह, सुबोध गोयल, सौरभ जिंदल, पुष्पेंद्र बंसल, रेशमपाल, सतीश शुक्ला, रोहित चौहान, अमरपाल यादव सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.