समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मनाई विश्वकर्मा जयंती

Noida : समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मनाई विश्वकर्मा जयंती

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मनाई विश्वकर्मा जयंती

Tricity Today | कार्यकर्ताओं ने मनाई विश्वकर्मा जयंती

Noida : सेक्टर-102 स्थित भंगेल सपा व्यापार सभा कार्यालय में देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान सभी ने पुष्प माला अर्पित की साथ ही धूप दीप के साथ उनकी पूजा अर्चना की। फल और मिष्ठान का भगवान विश्वकर्मा को भोग अर्पित कर सभी ने उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर सपा नोएडा ग्रामीण के महासचिव और प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा वास्तुदेव और माता अंगिरसी के पुत्र हैं। उन्हें वास्तुकला के आचार्य के रूप में जाना जाता है। उनकी जयंती पर आराधना के साथ औजारों की पूजा की जाती है। भगवान विश्वकर्मा की जयंती को श्रम दिवस के रूप में भी मनाया जाता है, इसलिए अधिकतर लोग अपना कामकाज बन्द कर हर्षोल्लास के साथ पूजा आराधना करते हैं।

यह लोग रहे उपस्थित
समाजवादी पार्टी व्यापार सभा अध्यक्ष मनोज गोयल ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा से यही कामना है कि सभी स्वस्थ और खुशहाल हों। इस अवसर पर सपा व्यापार सभा अध्यक्ष मनोज गोयल, सौरभ जिंदल,  सुबोध गोयल, विनोद सिंह, पुष्पेंद्र बंसल ,रेशमपाल सिंह, अमित चौधरी, बबलू चौहान, संजय त्यागी आदि लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.